Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • कर्नल कोठियाल का सीएम धामी के बयान पर पलटवार
  • उत्तरकाशी

कर्नल कोठियाल का सीएम धामी के बयान पर पलटवार

RNS INDIA NEWS 15/01/2022
rns featured image new

उत्तरकाशी।  आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल (सेनि.) ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बयान पर पलटवार किया है। कोठियाल ने कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा को प्रदेश का विकास करना था और विपक्ष में बैठी कांग्रेस को विकास को लेकर सवाल करना चाहिए था। दोनों दल अपनी जिम्मेदारी निभाने में नाकाम रहे हैं। लेकिन, कांग्रेस और भाजपा दोनों आम आदमी पार्टी और कर्नल कोठियाल को निशाना बना रहे हैं।

बता दें कि बीते शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आम आदमी पार्टी को देश के लिए खतरा बताया था। उत्तरकाशी में पत्रकारों से बातचीत में कर्नल अजय कोठियाल (सेनि.) ने कहा कि खतरा कौन है यह तो उन्होंने खुद ही दिखा दिया। उत्तराखंड को बने हुए 21 वर्ष हो गए, लेकिन उत्तराखंड शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहा है। भ्रष्टाचार चरम पर है। राज्य में ऐसा कोई विकास कार्य नहीं, जो आदर्श उत्तराखंड की तस्वीर पेश करता हो। उत्तराखंड के असली दुश्मन तो ये दोनों दल हैं, जिन्होंने राज्य के संसाधनों को लूटा है। इसका जवाब प्रदेश की जनता 14 फरवरी को देगी।

जब आप प्रदेश में जनमुद्दों के साथ जीत हासिल करेगी। दलबदल राजनीति पर ली चुटकी कर्नल कोठियाल ने भाजपा और कांग्रेस में दलबदल राजनीति पर भी चुटकी ली। उन्होंने कहा कि यह भाजपा-कांग्रेस नहीं, बल्कि भांग्रेस है। क्योंकि पता नहीं चल रहा कि कौन किसकी सरकार चला रहा है। दोनों पार्टी गंदी राजनीति कर रही हैं। भाजपा-कांग्रेस के पास अपने प्रत्याशियों को कैसे घोषित करें, इसकी क्षमता तक नहीं है। ऐसे राजनीति दलों को जनता को स्वीकार नहीं करना चाहिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रदेश के सात हजार शिक्षकों में बढ़ता जा रहा आक्रोश
Next: बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक में ये हुए निर्णय

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के विरोध में जनवादी महिला समिति ने भेजा ज्ञापन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.