Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्रदेश का 21वां स्थापना दिवस शिक्षा के लिहाज से होगा कुछ खास
  • देहरादून

प्रदेश का 21वां स्थापना दिवस शिक्षा के लिहाज से होगा कुछ खास

RNS INDIA NEWS 07/06/2021
rns featured image new

देहरादून। चुनावी साल में होने जा रहा राज्य का 21वां स्थापना दिवस शिक्षा के लिहाज से कुछ खास होगा। इस अवधि यानी नौ नवंबर तक वंचित प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में फर्नीचर, शौचालय जैसी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। विद्यालयों की रंगत बदली जाएगी। वहीं, 11वीं व 12वीं के तकरीबन डेढ़ लाख छात्र-छात्राओं को टैब देने पर भी मंथन किया जा रहा है। इस संबंध में प्रस्ताव को कैबिनेट में भी रखा जा सकता है।
प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत गंभीर हैं। उनके निर्देश पर सरकारी विद्यालयों को संसाधन मुहैया कराने को मुहिम के तौर पर प्रारंभ किया जाएगा। शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि मुख्यमंत्री के प्रमुख सलाहकार शत्रुघ्न सिंह इस संबंध में बैठक ले चुके हैं। बैठक में सहमति बनी कि 139 विद्यालयों में पेयजल की समस्या, माध्यमिक कक्षाओं के 80 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं के लिए फर्नीचर का बंदोबस्त किया जाएगा। 430 जीर्ण-शीर्ण सरकारी प्राथमिक विद्यालयों के नए भवन बनाए जाएंगे। बैठक में यह भी सहमति बनी कि प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों को कंप्यूटर दिए जाएंगे। साथ में 11वीं व 12वीं के छात्र-छात्राओं को टैब दिया जाएगा। मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने उक्त संबंध में प्रस्ताव शासन को सौंप दिया है। इस प्रस्ताव पर अंतिम फैसला होना बाकी है। उन्होंने बताया कि अटल उत्कृष्ट विद्यालयों को आगामी जुलाई माह से प्रारंभ किया जाएगा। अब तक 165 विद्यालयों को सीबीएसई की मान्यता मिल चुकी है। शेष विद्यालयों को मान्यता में शिथिलता देने के लिए सीबीएसई को भेजे गए पत्र के जवाब का इंतजार किया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टेलीकम्यूनिकेशन स्वास्थ्य सुविधा का आठ लाख से अधिक लोग उठा चुके हैं लाभ
Next: जूनियर अधिवक्ताओं की मदद को आगे आया उत्तराखंड हाई कोर्ट बार एसोसिएशन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
  • केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.