Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आगामी प्रवास कार्यक्रम को लेकर आज अल्मोड़ा पार्टी कार्यालय में हुई तैयारी बैठक
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आगामी प्रवास कार्यक्रम को लेकर आज अल्मोड़ा पार्टी कार्यालय में हुई तैयारी बैठक

RNS INDIA NEWS 02/01/2021
IMG-20210102-WA0007

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा द्वारा आज पार्टी कार्यालय धार की तूनी में प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी एवं प्रदेश मंत्री राजेंद्र बिष्ट द्वारा प्रदेश अध्यक्ष के प्रवास की तैयारी बैठक को लेकर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा रवि रौतेला द्वारा राजेन्द्र भंडारी व राजेंद्र सिंह बिष्ट को पुष्पगुच्छ व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के विधानसभाओं के प्रवास कार्यक्रम को लेकर तैयारी बैठक की गई। इस बैठक में सल्ट विधानसभा को छोड़कर सभी विधानसभाओं के प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मोर्चा के अध्यक्ष व महामंत्री, मंडलों के अध्यक्ष व महामंत्री व पूर्व जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे। द्वाराहाट के विधायक महेश नेगी भी इस बैठक में उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि सभी विधानसभाओं में प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के विधानसभा प्रवास के दौरान स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जाएं तथा प्रदेश अध्यक्ष का विधानसभा में रहने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता से मिलने का कार्यक्रम है और संगठन को 2022 के चुनाव के लिए कैसे मजबूत हो इसके लिए अपने अनुभव कार्यकर्ताओं के साथ साझा करेंगे। प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र भण्डारी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार 70 विधानसभाओं में प्रदेश अध्यक्ष का भ्रमण कार्यक्रम रहेगा, इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं के बीच आपसी सामंजस्य स्थापित करना, संगठन को मजबूती प्रदान करना और नए कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर उन्हें पार्टी की मुख्यधारा में शामिल करना तथा विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रामक प्रचार का मुंह तोड़ जवाब दिया जाना तथा ऐसे कार्यकर्ताओं का निर्माण किया जाएगा जो अपने-अपने बूथों को मजबूती प्रदान करें। सोशल मीडिया प्रबंधन को और अधिक मजबूत किया जाएगा जिससे केंद्र व राज्य के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाया जा सके। इस अवसर पर उपस्थित प्रदेश मंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट ने सभी विधानसभाओं की अलग-अलग बैठक ली तथा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा कार्यक्रम को प्रभावी व भव्य कैसे बनाया जाए इस बात पर विस्तृत चर्चा वार्ता की। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री महेश नयाल व प्रेम शर्मा ने किया।इस अवसर पर बैठक में जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र भंडारी, प्रदेश मंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, विधायक महेश नेगी, चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा कुंदन लटवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश बहुगुणा, लता बोरा, पूर्व जिला अध्यक्ष दीप भगत, विपिन भट्ट, सुभाष पांडे, नरेंद्र बिष्ट, मोहन सिंह, मंडल अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, जिला उपाध्यक्ष महिपाल बिष्ट, दर्शन रावत,घनश्याम भट्ट,कैलाश भट्ट,गिरिश सत्यबली, जिला मंत्री नरेंद्र प्रसाद, त्रिलोक रावत, विनीत बिष्ट, सुरेन्द्र मेहता, जिला मीडिया प्रभारी शैलेंद्र शाह, जिला कोषाध्यक्ष तुषार कांत साह, मंडल अध्यक्ष प्रकाश बिष्ट, प्रकाश भट्ट, ललित मेहता, संजय डालाकोटी, गोपाल सिंह,सुभाष बिष्ट, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ममता भट्ट, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मवीर आर्य, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष कैलाश गोस्वामी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष हरीश कनवाल, महिला मोर्चा महामंत्री लीला बोरा, मंडल अध्यक्ष राजेश जयसवाल, आनंद बुधानी, सुभाष पांडेय, कैलाश भट्ट, विनोद भट्ट, उमेश भट्ट, सुरेंद्र संगेला, सुभाष बिष्ट, भोपाल रावत, मुकेश पांडे, नगर महामंत्री मनोज जोशी, संजय शाह रिक्खू, अमित शाह, अर्जुन बिष्ट सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा : 450 पेटी शराब चोरी का मुख्य आरोपी पकड़ा गया, पूर्व में मामले में 8 की हो चुकी है गिरफ्तारी
Next: 4 साल के कार्यकाल में त्रिवेंद्र सरकार ने कोई नया काम नहीं किया है : सिसोदिया

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-16 at 16.54.55_11zon
  • अल्मोड़ा

बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद
  • अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.