Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • प्राचार्या को धमकाया, छात्र नेता पर अभियोग पंजीकृत
  • चम्पावत

प्राचार्या को धमकाया, छात्र नेता पर अभियोग पंजीकृत

RNS INDIA NEWS 31/08/2025
rns featured image new

चम्पावत(आरएनएस)।  टनकपुर राजकीय महाविद्यालय के एक छात्र नेता पर प्राचार्या से अभद्रता करने का आरोप लगा है। शिकायत पर आरोपी छात्र नेता के खिलाफ टनकपुर कोतवाली में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनुपमा तिवारी ने छात्र नेता राजेंद्र सिंह राजू पर अभद्रता करने, डराने-धमकाने, राजकीय कार्यों में बाधा डालने और छात्र-छात्राओं को बुलाकर घेराव करने का आरोप लगाया है। 29 अगस्त की इस घटना की शिकायत प्रधानाचार्या ने 30 अगस्त को एसडीएम से की। जिसमें कहा गया कि बजट नहीं होने से फुटबॉल किट की उपलब्धता नहीं कराने के क्रीड़ा समिति का निर्णय लिया गया था। इसके बावजूद राजेंद्र सिंह ने उनके साथ अभद्रता की, डराया-धमकाया और छात्र-छात्राओं के साथ घेराव भी किया। इन हालातों के मद्देनजर प्राचार्या ने जान के खतरे का भी अंदेशा जताया है। कोतवाल चेतन सिंह रावत ने बताया कि प्राचार्या की शिकायत पर पुलिस ने छात्र नेता राजेंद्र सिंह (राजू) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 132, 351 (2) और 352 के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। मामले की जांच अपर उपनिरीक्षक बुद्धि वल्लभ पांडे को सौपी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फार्मासिस्ट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के चुनाव 21 को
Next: 43 करोड़ में होगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव का कायाकल्प

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.