Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • प्रभारी फार्मेसिस्ट ने की पदभार से मुक्त करने की मांग
  • बागेश्वर

प्रभारी फार्मेसिस्ट ने की पदभार से मुक्त करने की मांग

RNS INDIA NEWS 26/05/2021
rns featured image new

 चिकित्सालय में कई अनियमितताएं होने का लगाया आरोप

बागेश्वर। जिला चिकित्सालय में तैनात प्रभारी चीफ फार्मेसिस्ट हरीश ऐठानी ने कोविड काल के दौरान चिकित्सालय में कई अनियमितताएं होने का आरोप लगाया। प्रभारी फार्मेसिस्ट से कार्यमुक्त किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि वे 17 मई को कोरोना पॉजिटिव आए हैं, इसके बाद भी उनका कार्यभार अन्य को प्रदान न किया जाना उनका उत्पीडऩ है। मुख्य चिकित्साधीक्षक को दिए पत्र में प्रभारी चीफ फार्मेसिस्ट हरीश ऐठानी ने कहा है कि वे जिला चिकित्सालय में फार्मेसिस्ट हैं, परंतु एक वर्ष से उन्हें अतिरिक्त प्रभार दिया है। वर्तमान में कोविड काल चल रहा है। जिसके चलते चिकित्सालय में आक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। परंतु इसका अलग से कोई स्टॉक नहीं है। इसके अलावा कई लोग चिकित्सालय में दान कर रहे हैं, उसका भी कोई अलग स्टॉक नहीं है। कहा कि पूर्व में क्रय किए गए सामान के भुगतान हेतु कंपनी की देनदारियां बड़ी हैं तथा उनका भुगतान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि कोविड काल में सांसद, विधायक समेत कई संस्थाएं जिला चिकित्साल, ट्रामा सेंटर व डिग्री कॉलेज स्थित कोविड सेंटर की अलग-अलग स्टॉक बुक होनी चाहिए, परंतु ऐसा नहीं है। बीमारी की स्थिति में भी उनके पास कंपनी के प्रतिनिधि फोन करके भुगतान करने की बात कह रहे हैं, जिससे उनका उत्पीडऩ हो रहा है। उन्होंने प्रभारी फार्मेसिस्ट के पदभार से मुक्त करने की मांग की है।

कई बिलों के भुगतान अटके:  जिला चिकित्सालय में तीन सालों से स्थायी व पूर्णकालिक सीएमएस न होने के कारण कई भुगतान अटके हुए हैं। चीफ फार्मेसिस्ट ऐठानी ने भुगतान न होने का जिक्र भी किया है। जबकि चिकित्सालय के भोजन ठेकेदार प्रताप सिंह ने पूर्व में ही एक साल से अधिक समय से कोविड नियमावली के तहत शासन से स्वीकृत दर के अनुसार एक जून से भोजन कार्य न करने की चेतावनी दी है।

प्रभारी सीएमएस के पास वित्त्तीय चार्ज नहीं:  जिलाधिकारी के आदेश पर सीएमएस एसएन त्रिपाठी से सीएमएस का पदभार हटाकर डॉ. एलएस बृजवाल को सौंप दिया गया, परंतु वर्तमान में सीएमएस डा एलएस बृजवाल हैं परंतु उनके पास वित्तीय चार्ज नहीं है। जिससे व्यवस्थाओं में दिक्कत आ रही हैं। पूर्व में विधायक चंदन दास ने सीएमएस की शीघ्र तैनाती की बात की थी, परंतु अब तक सीएमएस की तैनाती नहीं हो पाई है। जिससे जिला चिकित्सालय में व्यवस्थाएं सुचारू नहीं हो पा रहा है।
फार्मासिस्ट ऐठानी का पत्र उन्हें नहीं मिला है। उन्हें बीमारी के दौरान काम करने का कोई लिखित आदेश नहीं दिया गया है। वह कोरोना पॉजिटिव हैं। उन्हें आराम करना चाहिए। अस्पताल की व्यवस्थाएं सुचारू कर ली जाएंगी। – एलएस बृजवाल, प्रभारी चिकित्साधीक्षक जिला अस्पताल बागेश्वर।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पेड़ पर लटका मिला युवक का सड़ा गला शव
Next: राजकीय होटल मैनेजमेंट संस्थान अल्मोड़ा ने बेस अस्पताल को दी रोटी मेकिंग मशीन, छात्रों ने तैयार की मेडिसिन किट

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

हिंसा, जातिवाद पर यूकेडी युवा प्रकोष्ठ का हमला

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

सात बार जनता दरबार पहुंचे ग्रामीण, फिर भी नहीं मिली सड़क

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.