Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पॉवर सब स्टेशनों की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग
  • देहरादून

पॉवर सब स्टेशनों की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग

RNS INDIA NEWS 27/06/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  बिजली के सप्लाई सिस्टम को मजबूत करने को ऊर्जा निगम पॉवर सब स्टेशनों की रियल टाइम मॉनिटरिंग सुनिश्चित कराएगा। इसके लिए 201 सब स्टेशन पर आरटी डेस सिस्टम को लागू किया जाएगा। 25 हजार कम जनसंख्या वाले क्षेत्रों में लगे सब स्टेशन में आरटी डेस सिस्टम लगाया जाएगा। एमडी यूपीसीएल अनिल कुमार ने बताया कि ऊर्जा निगम की ओर से आरडीएसएस योजना के तहत पॉवर सप्लाई सिस्टम को मजबूत बनाया जा रहा है। इसी योजना में 201 सब स्टेशन में रियल टाइम डाटा सिस्टम नियंत्रण प्रणाली स्थापित की जाएगी। सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है। जुलाई अंत तक काम शुरू कर दिया जाएगा।  इस सिस्टम को लगाने के बाद सभी सब स्टेशन की रियल टाईम आधार पर मॉनिटरिंग की जा सकेगी। ट्रिपिंग की समस्या से निजात मिलेगी। फीडर ट्रीप होते ही तत्काल एसएमएस से जूनियर इंजीनियर को सूचना मिल जाएगी। तय संख्या से अधिक ट्रिपिंग होने पर एसडीओ, ईई से लेकर एसई तक सूचना पहुंच जाएगी। इससे सभी स्तरों पर बेहतर ढंग से मॉनिटरिंग हो सकेगी। सम्बन्धित अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच पाएंगे। सब स्टेशन में स्थापित ब्रेकर्स की ट्रिपिंग की संख्या के आधार पर समय से ब्रेकर्स का अनुरक्षण कर आपात स्थिति में बिजली सप्लाई में व्यवधान की सम्भावना से बचा जा सकेगा।  इससे पहले भी यूपीसीएल आईपीडीएस योजना में 66 शहरों के 106 सब स्टेशन में इस सिस्टम का उपयोग करता आ रहा है। इस सिस्टम से मिलने वाली सूचनाओं को रियल टाइम आधार पर नेशनल पॉवर पोर्टल पर भेजा जाता है। इसे कॉल सेण्टर से भी जोड़ा गया हे। इससे कॉल सेंटर से उपभोक्ताओं को विद्युत बाधित होने की सटीक जानकारी उपलब्ध कराने में मदद मिलती है। इस सिस्टम का कमांड सेंटर यूपीसीएल के मुख्यालय ऊर्जा भवन में स्थापित किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डिवाइडर से टकराकर पलटी बस, एक गंभीर घायल
Next: विद्युत पोल की चपेट में आकर सांड की मौत

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.