Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाया
  • अल्मोड़ा

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाया

RNS INDIA NEWS 25/12/2020
IMG-20201225-WA0041

अल्मोड़ा। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिवस को जनपद भर में सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। जनपद के 11 विकास खण्डों व 95 न्याय पंचायतों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किसानों के सम्बोधन कार्यक्रम को सुना गया। प्रधानमंत्री द्वारा इस अवसर पर पी०एम०किसान सम्मान निधि के तहत देशभर के 9 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 18 हजार करोड़ रूपये की सम्मान राशि हस्तांतरित की गयी।
अपने सम्बोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि किसानों के हित के लिये सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र व्यक्तियों को 2 हजार रूपये की 3 किश्तों में सालाना 6 हजार रूपये दिये जा रहे हैं। जो उनकी छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कृषि सुधार कानून के बारे में किसानों को जानकारी से अवगत कराया। वीडियो काॅन्सफ्रेन्सिंग के माध्यम से केन्द्रीय कृषि मंत्री भारत सरकार ने भी किसानों को सम्बोधित करते हुये कहा कि केन्द्र सरकार किसान कल्याण एवं उनके जीवन की सबसे अहम प्रतिबद्धताओं में से एक है। किसानों की आय बढ़ाने एवं उनके जीवन में समृद्धि लाने के लिये केन्द्र सरकार लगातार अहम फैसले ले रही है। उन्होने भी कृषि सुधार कानून की अहम जानकारियां अपने सम्बोधन में साझा की। उन्होने कहा कि कृषि सुधार की ऊर्जा से हम  मिलकर भारत की कृषि को समृद्ध बनायेंगे।
विकास खण्ड हवालबाक में सुशासन दिवस के अवसर पर उपस्थित विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि किसानों की आय दोगुना करने हेतु राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। सरकार किसानों के हितों की रक्षा हेतु संकल्पित है। उन्होने कहा कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में केन्द्र एवं राज्य सरकार किसानों की बेहतरी के लिये कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में किसानों को सशक्त करने के लिये कई कार्य किये गये हैं। कार्यक्रम में उपस्थित सासंद अजय टम्टा ने भी अपने विचार रखते हुये कहा कि किसान कल्याण के लिये केन्द्र सरकार लगातार नये फैसले ले रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी केन्द्र सरकार द्वारा किसानों को हर सम्भव मदद की गयी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में किसानों को समस्त सुविधाएं डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कराने के लिये सरकार प्रतिबद्ध हैै।

   कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल ने भी अपने विचार रखे। इस कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पाण्डे, उप जिला अधिकारी सीमा विश्वकर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी, गोपाल सिंह अधिकारी, मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह, खण्ड विकास अधिकारी पंकज काण्डपाल, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा अध्यक्ष हरीश कनवाल, गीता जोशी, नायब तहसीलदार मनीषा मारकाना, अपर सहायक अभियन्ता यांत्रिक नरेन्द्र कुमार के अलावा भाजपा हवालबाग मंडल अध्यक्ष प्रकाश बिष्ट, स्याहीदेवी मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र नयाल, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष भूपेंद्र आर्या, मंडल महामंत्री मैदान बिष्ट, ललित तड़ागी, गणेश जलाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दर्शन रौतेला, महेंद्र सिंह रावत, विनोद कनवाल,  महेंद्र अलमिया, रघुवीर भाकुनी, हेम जोशी, महेन्द्र सिंह, नवीन आर्या, प्रकाश जोशी सहित कई जन प्रतिनिधि व क्षेत्रीय लोग उपस्थित थे।  इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने स्टाल लगाये गये थे जिसमें विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी कृषि यंत्र, बीज आदि का वितरण कर लोगों को लाभान्वित किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री ने नौ करोड़ किसानों के लिए पीएम-किसान की अगली किस्त जारी की
Next: उत्तराखंड : राज्य में आज मिले 468 कोरोना संक्रमित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.