Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पूर्व मंत्री नैथानी ने लोगों की समस्याएं सुनीं
  • पौड़ी

पूर्व मंत्री नैथानी ने लोगों की समस्याएं सुनीं

RNS INDIA NEWS 23/12/2021
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल।  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व काबिना मंत्री, मंत्री प्रसाद नैथानी ने सिल्काखाल क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। उन्होंने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा प्रदेश में मंहगाई और बेरोजगारी बढ़ाकर आज विजय संकल्प रैली निकाल रही है। यहीं नहीं भाजपा ने आज तक जनता से सुझाव नहीं मांगे और सरकार के अंतिम समय पर घर-घर पहुंचकर सुझाव मांग कर मात्र जनता के साथ छलावा कर रही है। नैथानी ने जनता से भाजपा के सुझाव पत्र में मंहगाई न घटाने और बेरोजगारी की समस्या न हल करने का सुझाव देने का आह्वान किया है। सिल्काखाल क्षेत्र के एराड़ी, गोनी, कांडी सहित अन्य गांवों में कांग्रेसियों ने जनसंपर्क एवं सभाएं आयोजित की। इस मौके पर पूर्व मंत्री, मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि सिल्काखाल क्षेत्र में कांग्रेस शासनकाल में आईटीआई खोली, किंतु तब से अभी तक सिल्काखाल आईटीआई का भवन निर्मित नहीं हुआ। जबकि सिल्काखाल क्षेत्र का एक मात्र अस्पताल आज डॉक्टर विहिन है। जिससे क्षेत्र की जनता आज स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए दूर श्रीनगर जा रहे है। सिल्काखाल पंपिंग योजना कांग्रेस शासन की देन है, किंतु उक्त योजना की सही ढ़ग से मरम्मत और देख-रेख ना होने के कारण आज क्षेत्र के गांवों में पानी की आपूर्ति सुचारू नहीं हो पा रही है। उन्होंने लोगों से ऐसी सरकार को सत्ता से बेदखल करने का आह्वान किया। इस मौके पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रघुवीर भंडारी, प्रवक्ता उत्तम असवाल, रमेश जोशी, सतीश जोशी, अमरजीत, रघुवीर भंडारी, रामलाल नौटियाल, आशीष पंवार, गोकुल सिंह नेगी, कुलदीप, शूरवीर सिंह, प्रधान सूरत सिंह कुंवर आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वृद्धा की हत्या और लूट का आरोपी गिरफ्तार
Next: उत्तराखंड में मांगल और खुदेड़ गीतों का होगा संरक्षण

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
  • राशिफल 12 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.