Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • पूर्व फौजियों से गोल्डन फिश कैंटीन के नाम पर साढ़े आठ लाख रुपये ठगे
  • बागेश्वर

पूर्व फौजियों से गोल्डन फिश कैंटीन के नाम पर साढ़े आठ लाख रुपये ठगे

RNS INDIA NEWS 12/02/2021
rns featured image new

बागेश्वर। कपकोट थाना पुलिस क्षेत्र के तहत गोल्डन फिश कैंटीन खुलवाने के नाम पर पूर्व फौजियों से एक व्यक्ति ने साढ़े आठ लाख रुपये ठग लिए। भूतपूर्व सैनिक संगठन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी को टीम गठित की गई है। शीघ्र आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। भराड़ी, कपकोट, ऐथाण क्षेत्र के करीब 30 सैनिकों के साथ धोखाधड़ी हुई है। कपकोट थाना क्षेत्र में उतरौड़ा गांव निवासी गोपाल दत्त जोशी पुत्र स्व. खीमानंद जोशी ने कुछ दिन पहले पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि 2013 में कपकोट में सेना की गोल्डन फिश कैंटीन खुलवाने को लेकर उनका संपर्क कुंदन सिंह पुत्र स्व. नवरत सिंह निवासी 504, गढ़ीकैंट, देहरादून से हुआ। उन्होंने कपकोट में कैंटीन खुलवाने की बात की और दस लाख रुपये मांगे। उन्होंने बताया कि सैनिकों को कैंटीन के लिए जिला मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ रही थी। जिसको लेकर भूतपूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष होने के नाते उन्होंने अन्य पूर्व सैनिकों से भी संपर्क किया। आरोपी को दस लाख रुपये दिए, लेकिन अभी तक कैंटीन नहीं खुल सकी है। उन्होंने बताया कि आरोपी को फोन पर लगातार संपर्क किया गया। उसने बीच में डेढ़ लाख रुपये लौटा दिए, लेकिन साढ़े आठ लाख रुपये देने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि आरोपी ने पूर्व फौजियों के साथ धोखाधड़ी की है। थानाध्यक्ष मदन लाल ने बताया कि कुंदन सिंह कंडवाल पर आइपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी को टीम गठित की जा रही है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 23 आवारा जानवर मनकोट गोसदन भेजे
Next: दिल्ली में रिंकू शर्मा की हत्या पर विहिप और बजरंग दल में आक्रोश

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बनेगांव में मकान पर गिरा चीड़ का पेड़, सात लोग घायल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के विरोध में जनवादी महिला समिति ने भेजा ज्ञापन
  • टेबल टेनिस में आराध्या शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.