Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक का प्रयास रहा सफल, रानीधारा मार्ग में जल्द होगा दीवार निर्माण
  • अल्मोड़ा

पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक का प्रयास रहा सफल, रानीधारा मार्ग में जल्द होगा दीवार निर्माण

RNS INDIA NEWS 16/09/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। रानीधारा ग्रेस स्कूल के पास महीनों से क्षतिग्रस्त पड़ी दीवार लोगों के लिए खासा मुसीबत बनी हुई थी। इस क्षतिग्रस्त दीवार के कारण जहां इस सड़क में यातायात बाधित हो रहा था वहीं स्कूली बच्चों के लिए भी यहां पर गिरने का भय बना हुआ था। इस क्षतिग्रस्त दीवार के कारण सीवर लाईन का कार्य भी लम्बित पड़ा हुआ है जिस कारण सड़क के सुधारीकरण का कार्य भी प्रारंभ नहीं हो पा रहा था। स्थानीय लोगों के द्वारा लम्बे समय से इस दीवार निर्माण की मांग की जा रही थी। जिसको देखते हुए पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने लगभग डेढ़ माह पूर्व स्थानीय सभासद अमित साह मोनू के साथ रानीधारा की सड़क का दौरा किया तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलवाया। कर्नाटक ने चेतावनी भी दी थी कि यदि अविलम्ब ग्रेस स्कूल के पास क्षतिग्रस्त दीवार का निर्माण कार्य प्रारम्भ नहीं हुआ तो वे जनता को साथ लेकर लोक निर्माण विभाग के कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरने और आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे। जिस क्रम में उनके द्वारा जिलाधिकारी अल्मोड़ा, मुख्य अभियन्ता लोक निर्माण विभाग, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग को पत्र भी लिखा था।उस पत्र के प्रत्युत्तर में विभाग द्वारा कर्नाटक से निवेदन किया गया था कि अविलम्ब उनकी मांग के अनुरूप धनराशि आवंटित कर दीवार निर्माण कार्य प्रारम्भ कर दिया जाएगा कृपया धरने और आमरण अनशन की स्थिति को टाला जाए। जिस क्रम में उक्त क्षतिग्रस्त दीवार के निर्माण कार्य के लिए आपदा मद से धनराशि स्वीकृत कर दी गयी है। जिसके लिए रानीधारा क्षेत्र की जनता ने कर्नाटक का आभार व्यक्त किया है। कर्नाटक ने कहा है कि जनता की मूलभूत आवश्यकताओं सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं रोजगार के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि विभाग उक्त दीवार का निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्वक करवाना सुनिश्चित करें। ये जनहित का मामला है इसलिए इसका निरीक्षण वे स्वयं आकर करेंगे। कर्नाटक ने आगे कहा कि दीवार निर्माण के तुरन्त बाद यदि सीवर लाईन का निर्माण कार्य पूरा कर सड़क में अविलम्ब सुधारीकरण एवं डामरीकरण का कार्य विभाग द्वारा प्रारंभ नहीं किया गया तो जनहित में वे कड़ा कदम उठाने से पीछे नहीं हटेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अस्पताल में फल वितरित कर मनाया गया मुख्यमंत्री का जन्मदिन
Next: जीआईसी स्यालीधार की नवस्थापित स्टेम लैब का मुख्यमंत्री ने वर्चुअल रूप से किया उद्घाटन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.