Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पूर्व दर्जा मंत्री ने कहा एक सप्ताह के भीतर सुधारें नाला
  • अल्मोड़ा

पूर्व दर्जा मंत्री ने कहा एक सप्ताह के भीतर सुधारें नाला

RNS INDIA NEWS 26/04/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। जाखनदेवी से आईएसबीटी के मुख्य मार्ग को जोड़ने वाला पैदल मार्ग नाला निर्माण ना हो पाने के कारण लम्बे समय से क्षतिग्रस्त पड़ा है जिस कारण क्षेत्रवासियों को झाड़ियों में से होकर आवागमन करना पड़ रहा है, जिस कारण स्थानीय लोगों में भारी रोष व्याप्त है। स्थानीय नागरिकों द्वारा सूचना दिये जाने पर मौके में पहुंचे पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने स्थल से ही सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता, अवर अभियंता एवं सहायक अभियन्ता से इस संबंध में वार्ता की और उनसे कहा कि सुधारीकरण कार्य एक सप्ताह के भीतर करें। कर्नाटक ने कहा कि यहां कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है,उन्होंने कहा कि इस मार्ग को तत्काल दुरुस्त किया जाए क्योंकि जाखनदेवी से आईएसबीटी तक का यही मुख्य पैदल मार्ग है एवं जाखनदेवी, तल्ला चौसार, मल्ला चौसार एवं आईएसबीटी की जनता इसी पैदल मार्ग पर निर्भर है। बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि उनके द्वारा सिंचाई विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दे दी गयी है कि उक्त मार्ग में सुधारीकरण का कार्य एक सप्ताह के भीतर पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि बड़े शर्म की बात है कि जनता विभागों की लापरवाही से झाड़ियों एवं क्षतिग्रस्त नाले के ऊपर से गुजरने पर मजबूर है, एवं विभाग मौनी बाबा बनकर बैठा हुआ है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही यदि 4 जून तक नगर के सभी नालों का निर्माण कार्य विभाग द्वारा प्रारंभ नहीं किया गया तो वे विभाग के खिलाफ आन्दोलनात्मक रूख अपनाने को मजबूर होंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी
Next: जीआईसी कठपुड़िया के छात्रों को दी विधिक जानकारी

Related Post

1001475441_11zon
  • अल्मोड़ा

बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.