Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पेंशन बंद कर भाजपा ने छीनी है कर्मचारियों के बुढ़ापे की लाठी: बिट्टू कर्नाटक
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

पेंशन बंद कर भाजपा ने छीनी है कर्मचारियों के बुढ़ापे की लाठी: बिट्टू कर्नाटक

RNS INDIA NEWS 16/04/2023
bittu karnatak

अल्मोड़ा। आज प्रेस को जारी एक बयान में उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने अभी तक कर्मचारियों की बंद पड़ी पेंशन को पुनः प्रारंभ न किए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया एवं भाजपा नेताओं को आड़े हाथों लिया। श्री कर्नाटक ने कहा कि बड़े शर्म की बात है कि कर्मचारियों को उनके बुढ़ापे के गुजर बसर के लिए जो पेंशन दी जाती थी उस पेंशन को बड़ी बेशर्मी से बंद करने का काम भाजपा की सरकार ने वर्ष 2005 में किया। कर्मचारियों द्वारा लगभग चालीस वर्ष राजकीय सेवा देने के बाद भी उनकी वृद्धावस्था का सहारा छीनकर भाजपा सरकार ने उनके परिवारों के ऊपर कुठाराघात किया है। श्री कर्नाटक ने कहा कि बड़ी खेदजनक स्थिति है कि सांसदों एवं विधायकों द्वारा मात्र पांच वर्ष की सेवा देने पर उन्हें पेंशन ही नहीं दी जा रही बल्कि उनकी पेंशन में लगातार इजाफा किया जा रहा है। जितने बार विधायक या सांसद अपने कार्यकाल पूरा करता है उतनी ही ज्यादा बढ़ोतरी उनकी पेंशन में की जा रही है। लेकिन सरकारी कर्मचारी जो लगभग चालीस साल अपने घुटने तोड़कर अपनी सेवाए देता है उसकी पेंशन बंद कर सरकार ने अपनी तुच्छ मानसिकता का परिचय दिया है।उन्होंने कहा कि कर्मचारी लगातार अपनी पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि इस अंधी और बहरी सरकार में उनकी कोई सुनवाई ही नहीं है। श्री कर्नाटक ने कहा कि सांसदों, विधायकों, पूर्व विधायकों, पूर्व सांसदों जिनको लाखों रुपए पेंशन का लाभ मिल रहा है उन्हें कर्मचारियों के हित में सामने आना चाहिए एवं एक स्वर में कर्मचारियों की पेंशन बहाली की मांग करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सांसदों, विधायकों, पूर्व विधायकों, पूर्व सांसदों की पेंशन में अरबों रुपया खर्च करने में सरकार को कोई दिक्कत नहीं लेकिन कर्मचारियों की पेंशन बहाल करने में सरकार अपने हाथ खड़े कर रही है।श्री कर्नाटक ने कहा कि जिन कर्मचारियों को सरकार अपने हाथ की कठपुतली समझ रही है अगर उन्होंने अपनी ताकत दिखा दी तो पल भर में भाजपा सरकार “अर्श से फर्श” पर आ जायेगी। उन्होंने कर्मचारियों का भी आह्वान करते हुए कहा कि कर्मचारी भी ऐसे सांसद और विधायकों को चिन्हित करे जो स्वयं तो पेंशन के रूप में लाखों रूपये ले रहे हैं पर कर्मचारियों की पेंशन बहाली के मुद्दे पर उन्हें सांप सूंघ जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ये लोग बहुत पावरफुल हैं… सीबीआई पूछताछ से पहले अरविंद केजरीवाल ने जताई गिरफ्तारी की आशंका
Next: अतीक अहमद का उत्थान व पतन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-31 at 18.57.36_11zon
  • अल्मोड़ा

विधिक जागरूकता शिविर में एसबीआई ने बांटी छड़ियां, श्रवण यंत्र और वाटर प्यूरीफायर

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.