

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर राज्य सरकार ने बुधवार, 20 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। उनकी अंत्येष्टि पुलिस सम्मान के साथ संपन्न होगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शासन की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। आदेश के अनुसार राज्य में 19 मई से 21 मई तक तीन दिन का राजकीय शोक रहेगा।
राजकीय शोक के दौरान सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। साथ ही इस अवधि में किसी भी प्रकार के शासकीय मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।


