Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पूरी तरह सुरक्षित है फाइजर और मॉडर्ना की कोरोना वैक्सीन : ट्रम्प
  • उत्तराखंड

पूरी तरह सुरक्षित है फाइजर और मॉडर्ना की कोरोना वैक्सीन : ट्रम्प

RNS INDIA NEWS 13/12/2020
rns featured image new

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दवा निर्माता कंपनी फाइजर और मॉडर्ना की कोरोना वैक्सीन को सुरक्षित एवं कारगर बताते हुए कहा है कि देश के खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफडीए) ने फाइजर द्वारा विकसित की गयी कोरोना वैक्सीन के आपातकालीन स्थिति में उपयोग को मंजूरी प्रदान कर दी है।
ट्रम्प ने देर रात टेलीविजन पर अपने संबोधन में इस बात की जानकारी देते हुए कहा, आज हमारे देश ने चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में एक चमत्कार कर दिखाया है। हमने केवल नौ महीनों के भीतर ही एक सुरक्षित एवं कारगर वैक्सीन विकसित कर ली है। इसे इतिहास में सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिक उपलब्धियों में गिना जायेगा। इस वैक्सीन से लाखों लोगों की जिंदगी बचेगी और जल्द ही यह महामारी खत्म हो जायेगी। मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि एफडीए ने फाइजर की कोरोना वैक्सीन के आपातकालीन स्थिति में उपयोग को मंजूरी प्रदान कर दी है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, फाइजर और मॉडर्ना ने घोषणा की है कि उनकी कोरोना वैक्सीन 95 फीसद तक कारगर है जोकि उम्मीद से कहीं अधिक है। ये दोनों ही वैक्सीन काफी सुरक्षित भी मानी जा रही हैं। वैक्सीन के क्लीनिकल परीक्षण में हिस्सा लेने वाले लोगों पर इसके कोई गंभीर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़े हैं। गौरतलब है कि एक सप्ताह पहले ही फाइजर की कोरोना वैक्सीन को मंजूरी प्रदान करने वाला ब्रिटेन दुनिया का पहला देश बन गया है। ब्रिटेन में प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण अभियान शुरू हो चुका है।
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से गंभीर रूप से जूझ रहे अमेरिका में इसके संक्रमण से अब तक 2.94 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका दुनिया में कोरोना से प्रभावित देशों की सूची में पहले स्थान पर है। अमेरिका में यह महामारी विकराल रूप ले चुकी है और अब तक 1.58 करोड़ से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 2,94,874 पहुंच गयी है जबकि संक्रमितों की संख्या 1,58,34,965 हो गयी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में 1238 पदों की बम्पर भर्ती
Next: नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी में तीन गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
weather
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में 9 और 10 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट, सतर्क रहने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला पुलिस ने स्कूली बच्चों को दोस्ताना अंदाज में किया जागरूक
  • विश्व युवा कौशल दिवस पर छात्राओं को कानूनी अधिकारों और डिजिटल सुरक्षा की दी जानकारी
  • कुमाऊं सहकारी संघ को नई कार्यकारिणी मिली, बबिता मेहरा बनी निर्विरोध अध्यक्ष
  • 15 से 18 जुलाई तक सभी वाहनों के लिए खुलेगा अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे, चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग रहेगा बंद
  • धौलादेवी में स्वास्थ्य शिविर में 409 लोगों का उपचार, 110 के हुए निःशुल्क एक्स-रे
  • क्वारब बाईपास पर भारी और ओवरलोड वाहनों पर होगी सख्ती, जोखिमग्रस्त विद्युत पोल हटाने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.