Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी में तीन गिरफ्तार
  • नैनीताल

नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी में तीन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 13/12/2020
rns featured image new

हल्द्वानी। नौकरी दिलाने के लिए फर्जी नियुक्ति प्रमाण पत्र देकर नौ लाख रुपये की धोखाधड़ी के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में दो महिलाएं भी हैं। तीनों आरोपी प्रताप नगर जयपुर राजस्थान के रहने वाले हैं। इसी साल जनवरी में हुए धोखाधड़ी के इस मामले में पुलिस एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। बाकी तीन नामजद आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस ने इन तीनों पर इनाम भी घोषित किया था।
शनिवार को घटना का खुलासा करते हुए सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी ने बताया कि करन बोरा निवासी पुरानी आईटीआई बरेली रोड ने पांच जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके भाई से नौकरी के नाम पर 9 लाख की ठगी हुई थी। उसे फर्जी नियुक्ति पत्र देकर छला गया था। जांच में जुटी पुलिस एक आरोपी अंशु मौर्य को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस की जांच में दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों के नाम सामने आए थे। इनमें रजत भुटानी पुत्र वंशीलाल भुटानी और उसकी पत्नी दीपा भुटानी निवासी भगवान सहाय सेक्टर-17 नियर सेक्टर 16 की पुलिया प्रतापनगर थाना प्रतापनगर जयपुर राजस्थान और किरन आर्या पुत्री शंकर कुमार आर्या निवासी कौशानी बागेश्वर, हाल निवासी भगवान सहाय सेक्टर-17 नियर सेक्टर-16 की पुलिया प्रतापनगर थाना प्रतापनगर जयपुर राजस्थान शामिल थे। तीनों के नाम सामने आने के बाद पुलिस लगातार उनके ठिकानों पर दबिश दे रही थी, लेकिन वह कभी भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। इसके बाद पुलिस ने रजत भुटानी पर 2500 रुपये और किरन-दीपा पर 1500-1500 रुपये के इनाम घोषित किए। आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की पूछताछ में कबूल किया कि वह अब तक करीब 60-70 लाख की ठगी कर चुके हैं। पुलिस ने उन्हें पहली बार पकड़ा है। वह ठगी करने के बाद मलेशिया और दुबई भाग जाते थे। तीनों से पासपोर्ट और फर्जी नियुक्तियां देने संबंधी कई कागजात भी बरामद हुए हैं। तीनों आरोपियों को कोर्ट में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है। आरोपियों को पकडऩे वाली टीम में एसआई संजीत राठौर, एचसीपी दीपक अरोरा, सिपाही जितेन्द्र कुमार, अरुण राठौर, वीरेन्द्र चौहान, पूजा आदि रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूरी तरह सुरक्षित है फाइजर और मॉडर्ना की कोरोना वैक्सीन : ट्रम्प
Next: उत्तराखंड में आज कोरोना से 4 लोगों की मौत, जाने अपने जिले का हाल

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

भिड़ंत के बाद खाई में गिरी टैक्सी और बुलेट, एक घायल

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामगाड़ के पास भू-धंसाव से नदी में समाया अल्मोड़ा हाईवे का एक हिस्सा

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामनगर, नैनीताल और हल्द्वानी के चार अपराधी छह माह के लिए जिलाबदर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला पुलिस ने स्कूली बच्चों को दोस्ताना अंदाज में किया जागरूक
  • विश्व युवा कौशल दिवस पर छात्राओं को कानूनी अधिकारों और डिजिटल सुरक्षा की दी जानकारी
  • कुमाऊं सहकारी संघ को नई कार्यकारिणी मिली, बबिता मेहरा बनी निर्विरोध अध्यक्ष
  • 15 से 18 जुलाई तक सभी वाहनों के लिए खुलेगा अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे, चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग रहेगा बंद
  • धौलादेवी में स्वास्थ्य शिविर में 409 लोगों का उपचार, 110 के हुए निःशुल्क एक्स-रे
  • क्वारब बाईपास पर भारी और ओवरलोड वाहनों पर होगी सख्ती, जोखिमग्रस्त विद्युत पोल हटाने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.