Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • पूजा के हत्यारोपी मुश्ताक का अवैध निर्माण ढहाया
  • ऊधम सिंह नगर

पूजा के हत्यारोपी मुश्ताक का अवैध निर्माण ढहाया

RNS INDIA NEWS 05/05/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।   पूजा मंडल के हत्यारोपी मुश्ताक अहमद के ग्राम गौरीखेड़ा स्थित अवैध निर्माण पर पुलिस-प्रशासन ने सोमवार सुबह जेसीबी चलवा दी। भूमि स्वामी की शिकायत पर राजस्व विभाग की जांच के बाद सोमवार सुबह जिलेभर से आए पुलिस व प्रशासनिक अफसरों ने क्षेत्र की नाकेबंदी कर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे एसडीएम रुद्रपुर मनीष बिष्ट, एसडीएम सितारगंज रविन्द्र जुवांठा, एसपी काशीपुर अभय सिंह, सीओ सितारगंज भूपेंद्र सिंह धौनी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल और राजस्व विभाग की टीम पोकलेन, जेसीबी, ट्रैक्टर ट्रॉलियों व डम्परों के साथ थारू गांव गौरीखेड़ा पहुंची। पुलिस ने सबसे पहले मुश्ताक के करीब 1000 स्क्वायर फीट के टिन शेड वाले अवैध निर्माण की वीडियोग्राफी की।
इसके बाद उसमें रखा सामान ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर अवैध निर्माण पोकलेन और जेसीबी से निर्माण ढहा दिया। करीब चार घंटे तक चली कार्रवाई में भूमि को समतल कर दिया। प्रशासन ने मलबा भी मौके से हटवा दिया। अफसरों ने बताया कि ग्राम गौरीखेड़ा में उक्त भूमि पर भूमाफिया के कब्जा करने की शिकायत प्राप्त हुई थी। इसके बाद जिला प्रशासन की जांच में पुष्टि हुई कि मथुरा सिंह पुत्र नारायण सिंह निवासी ग्राम थारू गौरीखेड़ा की जमीन पर हत्यारोपी मुश्ताक के पिता अली अहमद ने निर्माण किया हुआ था। जिला प्रशासन ने संबंधित को पूर्व में नोटिस भी जारी किया था। समय सीमा पूर्ण होने पर अवैध निर्माण को सोमवार सुबह ध्वस्त कर दिया गया।

थारू गांव गौरीखेड़ा में अवैध निर्माण किया गया था। जिला प्रशासन द्वारा संबंधित को पूर्व में नोटिस भी जारी किया गया था। सोमवार को अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। -नितिन सिंह भदौरिया, डीएम, ऊधमसिंह नगर

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चारधाम यात्रा प्रबंधन में व्यक्तिगत तौर पर जुटे सीएम धामी
Next: गोदाम में मिला व्यक्ति का शव, हड़कंप

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

फाइनेंस रिकवरी के नाम पर दो डंपर चालकों से तमंचे की नोंक पर हजारों की नकदी लूटी

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.