Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पोल्ट्री फार्म में इन्वेस्ट का झांसा देकर स्कूल प्रबंधक से आठ लाख रुपये की ठगी
  • हरिद्वार

पोल्ट्री फार्म में इन्वेस्ट का झांसा देकर स्कूल प्रबंधक से आठ लाख रुपये की ठगी

RNS INDIA NEWS 03/06/2021
rns featured image new

रुडकी। स्कूल प्रबंधक को पोल्ट्री फार्म में इन्वेस्ट करने का झांसा देकर लाखों रुपये का चूना लगा दिया। रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर पर महिला समेत दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सिविल लाइंस कोतवाली को ढंडेरा निवासी अब्दूल जुनैद ने बताया कि वह बिझौली गांव में निजी स्कूल के प्रबंधक है। आर्थिक परेशानी होने पर रामपुर मनिहारन और शारदा नगर थाना कुतुबशेर निवासी परिचितों से व्यापार को लेकर बातचीत की थी। परिचितों ने बताया था कि उनकी जान पहचान पोल्ट्री फार्म के मालिक से है। उन्होंने नंबर उपलब्ध कराएं और पोल्ट्री फार्म मालिक से मुलाकात कराई। आरोप है कि प्रवीण कुमार ने खुद को ग्लोबल ट्रेडेक्स पोल्ट्री फॉर्म का मालिक बताकर जान पहचान बढ़ाई। बताया गया था कृष्णा कॉप्लेक्स हाथी गेट के पास ऑफिस है। फार्म में इन्वेस्ट कर रोजाना पांच हजार रुपये का मुनाफा होगा, जबकि सिक्योरिटी जस की तस बनी रहेगी। आरोपियों ने पोल्ट्री फार्म में आठ लाख रुपये इन्वेस्ट करने का झांसा देकर ठगी कर ली। आठ मई को रकम वापस मांगने गया तो आरोपियों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पीडि़त ने आरोपियों से जान माल का भी खतरा जताया है। इंस्पेक्टर राजेश साह ने बताया कि प्रवीण कुमार पुत्र कैलाशी, निवासी गोहरनी थाना आदर्श मंडी जिला शामली और मुस्कान पुत्री राकेश निवासी इंदिरा कॉलोनी थाना कुतुबशेर सहारनपुर के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किशोरी के अपहरण में युवक पर मुकदमा दर्ज
Next: बाइक सवार युवकों ने फैक्ट्रीकर्मी का मोबाइल छीना

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.