Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पुलिस सिपाही पर पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, पूर्व सैनिक हुए इकट्ठा
  • देहरादून

पुलिस सिपाही पर पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, पूर्व सैनिक हुए इकट्ठा

RNS INDIA NEWS 18/10/2022
rns featured image new

देहरादून। बड़ोवाला रूपकुंड कॉलोनी में रहने वाले पूर्व सैनिक और पुलिस सिपाही परिवार के बीच विवाद हो गया। इसे लेकर पूर्व सैनिक पीड़ित के घर के पास इकट्ठा हुए और आक्रोश जताया। उन्होंने सिपाही को जिले से बाहर ट्रांसफर करने की मांग की है। सिपाही हाल में घर के क्षेत्र की चौकी में तैनात है। गौरव सेनानी पूर्व सैनिक व पूर्व अर्द्धसैनिक एसोसिएशन से जुड़े रिटायर फौजी रमेश पांडे बड़ोवाला स्थित रुपकुंड कॉलोनी में रहते हैं। एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष महावीर सिंह राणा ने बताया कि सिपाही कॉलोनी में अक्सर रौब दिखाता है। उन्होंने कहा कि सोमवार रात सिपाही अपनी कार से घर लौट रहा था। रमेश का दुपहिया घर के बाहर खड़ा था। कार आते देखकर वह हटाने लगे। आरोप है कि इस दौरान सिपाही ने गाली गलौच करते हुए मारपीट की। पुलिस को सूचना दी तो कोई कार्रवाई नहीं हुआ। सुबह इसका पता एसोसिएशन से जुड़े पूर्व सैनिकों को लगा। वह इकट्ठा होकर मौके पर पहुंचे। इस दौरान कॉलोनी के कई लोग भी पीड़ित परिवार के साथ जुड़ गए। राणा ने कहा कि इस दौरान पुलिस मौके पर आई और कार्रवाई का भरोसा दिया। इस दौरान पूर्व सैनिक गिरीश जोशी, मनवर रौथाण, रणवीर सिंह, शयन सिंह, बिशंबर दत्त, पूरण, उम्मेद सिंह, विजय सिंह, गोपाल सिंह आदि पूर्व सैनिक मौके पर पहुंचे। उधर, इंस्पेक्टर पटेलनगर सूर्यभूषण नेगी ने कहा कि सिपाही को चौकी से हटाकर थाने बुला लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डिफेंस एक्सपो में दून की आयुध निर्माणी का स्टॉल
Next: रोडवेज प्रबंधन पर लगाया अनदेखी का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.