Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पुलिस ने किया राजदुलारी हत्याकाण्ड का खुलासा
  • हरिद्वार

पुलिस ने किया राजदुलारी हत्याकाण्ड का खुलासा

RNS INDIA NEWS 18/06/2021
default featured image

तीन बदमाश गिरफ्तार

हरिद्वार। थाना कनखल पुलिस ने भागीरथी विहार कालोनी मिस्सरपुर निवासी राजदुलारी हत्याकाण्ड का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी अभी फरार है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। आरोपियों के कब्जे से एक जोड़ी टॉप्स, एक चेन दो माला, दो एटीएम कार्ड, मृतका का आधार कार्ड, घटना में प्रुयक्त साईकिल, टूटा हुआ ताला, ताला तोडऩे में प्रयुक्त सरिया आदि बरामद किए हैं। थाना कनखल में पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि बीती 20 मई की रात लूटपाट के इरादे से घर में घुसे बदमाशों ने वृद्धा राजदुलारी की हत्या कर दी थी। मृतका अकेली रहती थी। दिल्ली में रह रहे मृतका के बेटे ने हत्या का मुकद्मा दर्ज कराया था। घटना के खुलासे व बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए थाना कनखल, नगर कोतवाली व सीआईयू की छह टीमों का गठन किया गया था। जांच में जुटी पुलिस टीम ने राजदुलारी के केयरटेकर से पूछताछ सहित घटनास्थल के आसपास व रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की गयी। दो सौ से ज्यादा संदिग्धों से पूछताछ की गयी। मुखबिरों की भी मदद ली गयी। जांच में लगे कनखल थाना प्रभारी कमल कुमार लुंठी को मुखबिर से सूचना मिली कि मिस्सरपुर में राजदुलारी हत्याकांड को अंजाम देने वाले तीन बदमाश खोखरा तिराहे पर मौजूद हैं तथा जगजीतपुर क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी ने पुलिस बल को साथ लेकर तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों सोमपाल उर्फ सोमा निवासी भोक्करहेड़ी थाना भोला मुजफ्फरनगर उ.प्र., सोनवीर उर्फ सोनू निवासी निरंजनपुर थाना लकसर हरिद्वार, हाल निवासी भोक्करहेड़ी थाना भोपा मुजफफ्रनगर उ.प्र., नीटू निवासी डेरियों थाना खानपुर हरिद्वार, हाल निवासी जयसिंह चौधरी का बाग थाना लकसर ने बताया कि उन्होंने अपने एक अन्य साथी मीनू निवासी निरंजनपुर थाना लकसर के साथ लूटपाट के इरादे से घर में घुसकर वृद्धा राजदुलारी की हत्या की है। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या व वन्यजीव संरक्षण अधिनियम सहित कई संगीन धाराओं में मुकद्मे दर्ज हैं। फरार आरोपी नीटू की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के खुलासे पर एसएसपी ने पुलिस टीम को ढाई हजार रूपए नकद पुरूस्कार दिए जाने की घोषणा की है। इस दौरान सीओ सिटी अभय सिंह, कनखल थाना प्रभारी कमल कुमार लुंठी भी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चारधाम यात्रा खोलने की मांग कर रहे व्यापारियों ने निकाला मार्च
Next: प्रसव के दौरान नवजात की मौत पर हंगामा

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

कॉलोनी काटने और साझेदारी का झांसा देकर 66.70 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

सिडकुल क्षेत्र में मोबाइल झपटने वाले तीन युवक गिरफ्तार, 6 मोबाइल बरामद

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.