Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पुलिस में शिकायत करने जा रहे मां-बेटा और बेटी को पीटा
  • हरिद्वार

पुलिस में शिकायत करने जा रहे मां-बेटा और बेटी को पीटा

RNS INDIA NEWS 15/10/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)।  भाई के साथ घर लौट रही युवती को गांव के दो युवकों ने रास्ते में पकड़कर रेप की कोशिश की। विरोध करने पर भाई को पीट दिया। इसके बाद पुलिस में जाने से रोकने के लिए भी युवती, उसकी मां व भाई से मारपीट हुई। पुलिस छह लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखकर जांच कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती सोमवार को अपने भाई के साथ कुछ सामान लाने घर से 4-5 किमी दूर बाजार गई थी। घर लौटते समय भाई बहन को रास्ते में खड़े गांव के दो युवकों ने रोका, और युवती को जबरन खींचकर बगल के खेतों में ले जाने लगे। भाई ने विरोध किया, तो उन्होंने उससे मारपीट की। उनमें हाथापाई होते देखकर सड़क पर आ-जा रहे काफी लोग रुकने लगे। भीड़ बढ़ने पर दोनो युवक भाग गए। बाद में भाई बहन ने घर पहुंचकर इसकी जानकारी परिवार को दी। इस पर युवती, उसकी मां और भाई रायसी पुलिस चौकी जाने के लिए निकले। आरोप है कि दोनों युवक तथा उनके परिवार के लोगों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया, और पुलिस में जाने से मना करते हुए धमकी देने लगे। उन्होंने शिकायत जरूर करने की बात कही, तो तीनों के साथ फिर मारपीट की गई। शोरगुल सुनकर इकट्ठा हुए लोगों ने किसी तरह उनको बचाया। इसके बाद वे सीधे लक्सर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी थी। पुलिस ने उन्हें मेडिकल के लिए भेज दिया। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर पर गांव के दीपक पुत्र धीर सिंह, अंकित व योगेश पुत्रगण रोहताश तथा पिंटू, धीर सिंह व रणधीर पुत्रगण बाबूराम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इसकी विवेचना कर साक्ष्य संकलन कराया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हरिद्वार जेल से फरार कैदियों पर 50-50 हजार इनाम का ऐलान
Next: गंगनहर में डूबी छात्रा का तीन दिन बाद भी नहीं लगा सुराग

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर रेलवे का तोहफा, जम्मू से हरिद्वार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.