Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • हरिद्वार जेल से फरार कैदियों पर 50-50 हजार इनाम का ऐलान
  • हरिद्वार

हरिद्वार जेल से फरार कैदियों पर 50-50 हजार इनाम का ऐलान

RNS INDIA NEWS 15/10/2024
rns featured image new

शूटर पंकज ससुराल पहुंच पत्नी से मिला; पिता का भी जाना हालचाल

हरिद्वार(आरएनएस)।  हरिद्वार जेल से फरार कैदियों पर इनाम घोषित किया गया है। फरार कैदी अपनी ससुराल पहुंचकर अपनी पत्नी से मिला। यही नहीं, उसने अपने पिता का भी हालचाल जान। जेल ब्रेक कर फरार हुआ कुख्यात प्रवीण वाल्मीकि का शूटर पंकज लेबर कॉलोनी में अपनी ससुराल में पत्नी से मिलने पहुंचा था।   करीब दो घंटे ससुराल में रहने के बाद इस्माइलपुर लक्सर में रह रहे अपने पिता-ताऊ से भी पहुंचकर मुलाकात की थी। दूसरा कैदी रामकुमार भी उसी के साथ था। पत्नी और पिता से मुलाकात के बाद शूटर पंकज कहां फरार हुआ है, इसकी जानकारी परिजन को नहीं है। शुक्रवार रात जेल कैंपस में रामलीला मंचन के दौरान रुड़की के सफाई नायक बसंत चौधरी हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहा प्रवीण वाल्मीकि गैंग का शूटर पंकज और विचाराधीन कैदी रामकुमार जेल की दीवार फांदकर फरार हो गए थे।  तीसरा कैदी छोटू दीवार नहीं फांद पाया था। जेल कैंपस में निर्माणाधीन हाई सिक्योरिटी बैरक स्थल पर लावारिस पड़ी दो सीढ़ी की मदद से जेल ब्रेक को अंजाम दिया गया था।
हरिद्वार जेल ब्रेक कांड में नई जानकारी सामने आ रही है। जेल से तीन नहीं बल्कि चार कैदियों ने फरार होने की प्लानिंग की थी। यह खुलासा जेल कैंपस की सीसीटीवी फुटेज से हुआ है। लेकिन चौथे कैदी की पहचान अभी नहीं हो सकी है। सीसीटीवी कैमरे में कैदियों के फरार होने से पहले की फुटेज सामने आई है, जिसमें तीन नहीं बल्कि चार कैदी नजर आ रहे हैं।

फरार कैदियों पर 50-50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा  
हरिद्वार जेल से फरार हुए दो कैदियों की गिरफ्तारी पर गढ़वाल रेंज के आईजी करन सिंह नगन्याल ने 50-50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। पुलिस प्रशासन ने इन दोनों फरार कैदियों को पकड़ने के लिए विशेष टीमें गठित कर दी हैं और क्षेत्र में व्यापक सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
शुक्रवार रात को जेल में रामलीला आयोजित हो रही थी। इस दौरान ये कैदी जेल की लगभग 22 फीट ऊंची दीवार पर दो सीढ़ियां लगाकर भाग गए थे। इस मामले में प्रभारी जेल अधीक्षक समेत छह कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया था।
बता दें कि जेल प्रबंधन ने इस हद तक लापरवाही बरती कि जिला पुलिस को सूचना भी कई घंटे बाद दी। तब से पुलिस इनकी गिरफ्तारी को कई जिलों में दबिश दे रही है। अब आईजी गढ़वाल ने दोनों पर इनाम घोषित किया है। आईजी ने बताया कि पुलिस को तेजी से काम करने के निर्देश दिए गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: झिलमिल झील जंगल सफारी ट्रैक पर्यटकों के लिए खुला
Next: पुलिस में शिकायत करने जा रहे मां-बेटा और बेटी को पीटा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर रेलवे का तोहफा, जम्मू से हरिद्वार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.