Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • पुलिस लाइन और पुलिस कार्यालय में मनाया गया विश्वकर्मा दिवस
  • रुद्रप्रयाग

पुलिस लाइन और पुलिस कार्यालय में मनाया गया विश्वकर्मा दिवस

RNS INDIA NEWS 17/09/2024
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय व सभी थाना चौकियों में पूर्ण विधि-विधान के साथ शस्त्रों, औजारों और मशीनों की पूजा-अर्चना की गई। वहीं जनपद के विभिन्न निर्माणदायी संस्थाओं में भी अस्त्र शस्त्रों की पूजा अर्चना की गई। यंत्र और निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन रतूड़ा में पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल के नेतृत्व तथा प्रतिसार निरीक्षक विकास पुण्डीर की उपस्थिति में विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर शास्त्रागार में विधिवत पूजा अनुष्ठान किया गया। भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा के समक्ष औजार रखकर विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना कर भगवान विश्वकर्मा से आशीर्वाद लिया। सभी थानों में सम्बन्धित थाना प्रभारियों ने शिल्प एवं यांत्रिक कला के देवता भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की। अंत में पुलिस बल को मिष्ठान वितरित किया गया। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक पुलिस दूरसंचार कपिल नैथानी समेत कई पुलिस कार्मिक उपस्थित थे। वहीं जनपद की निर्माणदायी संस्था लोनिवि, एनएच, सिंचाई, आरईएस, पेयजल निगम, जल संस्थान समेत कई प्राइवेट संस्थाओं में हथियारों एवं मशीनों की विशेष पूजा अर्चना की गई। साथ ही विश्वकर्मा देवता का आशीर्वाद भी लिया गया। इधर, ऊखीमठ में भी विश्वकर्मा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आचार्य बालकृष्ण ने किया अत्याधुनिक रक्त जाँच मशीन का लोकार्पण
Next: भारत दर्शन के लिए रवाना हुए देवप्रयाग क्षेत्र के मेधावी छात्र

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.