Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पुलिस कार्रवाई से किसान संगठन के तेवर ढीले, पांच गिरफ्तार
  • हरिद्वार

पुलिस कार्रवाई से किसान संगठन के तेवर ढीले, पांच गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 07/08/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)।  आरटीओ कार्यालय में अधिकारियों से धक्का मुक्की कर तोड़फोड़ वह अन्य कार्य करने के मामले में पुलिस ने संगठन के पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कार्रवाई से संगठन के तेवर ढीले होते दिखे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। दिल्ली रोड स्थित आरटीओ कार्यालय में भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के नेतृत्व में मंगलवार को धरना प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान किसान संगठन ने अधिकारियों पर भ्रष्टाचार व अन्य गंभीर आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। जिसके बाद कड़ी मशक्कत कर किसी तरीके से मामला शांत कराया था। इस मामले में पुलिस लूट समेत अन्य गंभीर धाराओं में संगठन के 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर चुकी है। जिसकी जांच उप निरीक्षक नितिन बिष्ट कर रहे हैं। वरिष्ठ उप निरीक्षक अभिनव शर्मा ने बताया कि रविंद्र कुमार निवासी गोवर्धनपुर रोड कोतवाली लक्सर, राजकुमार सैनी गांव सिधडू कोतवाली लक्सर, सचिन कुमार चौधरी निवासी गांव मलकपुर कोतवाली लक्सर, दिनेश शर्मा निवासी गांव गोवर्धनपुर कोतवाली लक्सर और तालिब निवासी रामपुर कोतवाली गंगनहर रुड़की को गिरफ्तार किया है।

संगठन सदस्य पुलिस राडार पर
मंगलवार को आरटीओ कार्यालय पर हुए धरने प्रदर्शन में शामिल संगठन के कई सदस्य पुलिस राडार पर हैं। फोटो और वीडियो के आधार पर पुलिस मौके पर हुई धक्का मुक्की, तोड़फोड़ वह अन्य कार्यों में लिप्त सदस्यों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है। वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है। जहां से पुलिस कुछ फोटो और वीडियो के आधार पर संगठन के अन्य सदस्यों पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। ऐसे में संगठन में फिलहाल अफरातफरी का माहौल है।

आरटीओ कार्यालय पर संगठन ने किया था प्रदर्शन
भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के नेतृत्व में मंगलवार सुबह को हरिद्वार रोड स्थित आरटीओ कार्यालय पर संगठन ने उग्र धरना प्रदर्शन किया था। संगठन का आरोप था कि कार्यालय में भ्रष्टाचार व्याप्त है। बिना पैसे दिए यहां कोई काम नहीं होता है। जबकि विभाग की ओर से किसानों का उत्पीड़न किया जाता है। बेवजह चालान और वाहन सीज की कार्रवाई होती है, जो सरासर गलत है। इन्हीं सब बातों और मांगों को लेकर संगठन ने विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। अधिकारियों को संगठन के नेतृत्व में जुटे पदाधिकारी और सदस्यों ने बंधक बना लिया था। मामला अभद्रता से धक्का मुक्की तक पहुंच गया था। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने खूब पसीना बहाकर मामला शांत कराया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: योजनाओं में नवाचार पर ध्यान दें अधिकारी : सीएम धामी
Next: आईटीआई देवप्रयाग को मिलेगा अपना भवन

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.