Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पॉक्सो एक्ट के आरोपी युवक को मेहंदीपुर राजस्थान से गिरफ्तार कर नाबालिग बालिका को किया बरामद
  • अल्मोड़ा

पॉक्सो एक्ट के आरोपी युवक को मेहंदीपुर राजस्थान से गिरफ्तार कर नाबालिग बालिका को किया बरामद

RNS INDIA NEWS 30/05/2023
alm 07

अल्मोड़ा। बीती 25 मई को एक महिला द्वारा अपनी नाबालिग पोती के स्कूल से घर वापस नहीं आने के सम्बन्ध में थाना भतरौंजखान में तहरीर दी गयी। तहरीर पर थाना भतरौंजखान में तत्काल एफआईआर दर्ज की गयी। रामचंद्र राजगुरु, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा नाबालिग बालिका की गुमशुदगी के मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक थाना भतरौंजखान को बालिका की तलाश कर शीघ्र बरामद करने के निर्देश दिए गये।
सीओ रानीखेत टी. आर. वर्मा व सीओ ऑपरेशन ओशिन जोशी के पर्यवेक्षण/निर्देशन में नाबालिग बालिका की तलाश हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना भतरौंजखान हेम चन्द्र पंत द्वारा पुलिस टीम का गठन कर टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए बालिका की तलाश हेतु रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा बालिका की तलाश हेतु ठोस जांच पड़ताल कर साईबर सेल अल्मोड़ा की सहायता से अथक प्रयासों के उपरांत 29 मई को गुमशदा नाबालिग बालिका को जितेन्द्र लाम्बा(25 वर्ष) निवासी चरखी दादरी, भिवानी, हरियाणा के कब्जे से मेहन्दीपुर, राजस्थान से बरामद किया गया। नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने पर अभियुक्त जितेन्द्र लाम्बा को गिरफ्तार कर पंजीकृत अभियोग में भादवि व पोक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं की बढ़ोतरी कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है। यहाँ पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार, कांस्टेबल संदीप मलिक, महिला कांस्टेबल मीनू, थाना भतरौजखान से और कांस्टेबल बलवंत प्रसाद, कांस्टेबल इन्द्र कुमार, महिला कांस्टेबल चम्पा दानू साईबर सेल अल्मोड़ा से शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीटू ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस
Next: राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरिडोर विकास और कार्यान्वयन ट्रस्ट की शीर्ष मॉनिटरिंग अथॉरिटी की दूसरी बैठक में सीएम धामी ने किया सचिवालय से वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.