Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पीएनबी अधिकारी बनकर बुजुर्ग से ठगे 15.69 लाख रुपये
  • देहरादून

पीएनबी अधिकारी बनकर बुजुर्ग से ठगे 15.69 लाख रुपये

RNS INDIA NEWS 13/01/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  दून में साइबर ठग ने खुद को पीएनबी बैंक का अधिकारी बताकर 77 वर्षीय बुजुर्ग को अपने जाल में फंसा लिया। ठग ने नेट बैंकिंग बंद करने का झांसा देकर बुजुर्ग से एटीएम कार्ड की जानकारी ले ली और उनके अलग-अलग खातों से कुल 15.69 लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़ित की तहरीर पर पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी गई तहरीर में प्रमोद गोयल निवासी पीएनबी एन्क्लेव, शिमला रोड माजरा ने बताया कि बीती तीन जनवरी को उनके मोबाइल पर एक व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को पीएनबी का अधिकारी बताया। कथित बैंक अधिकारी ने प्रमोद गोयल से नेट बैंकिंग शुरू करने के संबंध में बात की। जब बुजुर्ग ने नेट बैंकिंग की आवश्यकता से इनकार किया तो ठग ने कहा कि इस प्रक्रिया को बंद करना होगा। प्रक्रिया बंद करने के नाम पर शातिर ने उनसे एटीएम कार्ड की गोपनीय जानकारी मांग ली। झांसे में आकर बुजुर्ग ने जानकारी साझा कर दी। जानकारी मिलते ही ठगों ने खेल शुरू कर दिया। प्रमोद गोयल के पांच अलग-अलग बैंक खातों से किस्तों में पैसे कटने के मैसेज आने लगे। ठगों ने कुल 15,69,882 रुपये की चपत लगा दी। जब पीड़ित बैंक पहुंचे तो मैनेजर ने बताया कि ये सभी ट्रांजेक्शन नेट बैंकिंग के माध्यम से किए गए हैं। पीड़ित ने इसकी शिकायत पहले साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में की थी। वहां जीरो एफआईआर दर्ज करने के बाद मामला पटेलनगर कोतवाली को भेजा गया। पटेलनगर पुलिस ने अब संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर पटेलनगर सीबीएस अधिकारी का कहना है कि जिन खातों में रकम कई और जिन मोबाइल नंबरों का उपयोग हुआ, उनकी जानकारी हासिल की जा रही है।
पालिसी प्रीमियम जमा करने का झांसा दे एक लाख ठगे: साइबर ठगों ने एक्सेस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी का प्रीमियम जमा करने पर छूट मिलने का झांसा देकर एक लाख रुपये ठग लिए। साइबर ठगी मोहब्बेवाला निवासी बिजेंद्र सिंह के साथ हुई। उन्हें साइबर ठगों ने बीते 18 दिसंबर को फोन कर चूना लगाया। एसओ क्लेमनटाउन मोहन सिंह ने बताया कि शिकायत पर साइबर ठगी की धाराओं में सोमवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ज्योति अधिकारी को मिली जमानत
Next: एसएसजे विश्वविद्यालय की शोध छात्रा की पुस्तक जर्मनी से प्रकाशित

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.