Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • समूह ग की परीक्षा और पीएम की रैली एक दिन, प्रशासन की बढ़ी चिंता
  • देहरादून

समूह ग की परीक्षा और पीएम की रैली एक दिन, प्रशासन की बढ़ी चिंता

RNS INDIA NEWS 01/12/2021
default featured image

देहरादून। 4 दिसंबर को दून के परेड ग्राउंड में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली के दिन ही उत्तराखंड में समूह ग के रिक्त पदों के लिए बड़ी लिखित परीक्षा शुरू होगी। रैली में आने वाली भीड़ अभ्यर्थियों की राह में रोड़ा बन सकती है। ऐसे में अभ्यर्थी परीक्षा के निर्धारित समय से कुछ समय पहले ही परीक्षा केंद्रों तक पहुंच जाएं तो अच्छा रहेगा। यह परीक्षा पिछले साल कोरोना संक्रमण की पहली व दूसरी लहर के कारण करीब एक साल टल रही है।
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से चार दिसंबर यानि शनिवार को यह परीक्षा तीन से पांच बजे के बीच आयोजित की जाएगी। जबकि पांच दिसंबर यानी रविवार को परीक्षा सुबह दस से 12 बजे और दोपहर दो से चार बजे के बीच होगी। उधर, प्रधानमंत्री मोदी की दून के परेड ग्राउंड में शनिवार को दोपहर 12 बजे के करीब रैली प्रस्तावित है। रैली में एक लाख से अधिक व्यक्तियों की भीड़ जुटने का भाजपा दावा भी कर रही है। ऐसे में परेड ग्राउंड के आसपास के शिक्षण संस्थान में जहां परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, वहां तक अभ्यर्थियों को पहुंचने के लिए खासी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। हालांकि प्रधानमंत्री की रैली व परीक्षा के बीच तीन घंटे का फासला है, लेकिन रैली को लेकर सरकारी महकमे, सुरक्षा बंदोबस्त और रैली में उमडऩे वाली भीड़ के कारण परीक्षार्थियों को समय पूर्व अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना होगा। हालांकि इस बारे में सोमवार देर शाम तक जिला प्रशासन को कोई अलग से निर्णय नहीं लिया है।
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी का कहना है कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से चार एवं पांच दिसंबर को प्रस्तावित समूह ग की परीक्षा अपने समय पर होगी। 854 पद के लिए दो लाख 19 हजार अभ्यर्थी ने आवेदन किया है। प्रदेशभर में 190 परीक्षा केंद्र में तीन पाली व दो दिन परीक्षा होगी। प्रशासन की ओर से प्रधानमंत्री की दून में रैली से संबंधित कोई पत्र या अन्य जानकारी नहीं मिली है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
Next: विजय संकल्प रैली से होगा 2022 की जीत का मार्ग प्रशस्त: मदन कौशिक

Related Post

default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 5 मार्च तक आवेदन

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 फरवरी
  • पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं
  • मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल
  • क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे
  • हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.