Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को लॉन्च करेंगे पीएम-डीएचएम योजना
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य

प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को लॉन्च करेंगे पीएम-डीएचएम योजना

RNS INDIA NEWS 25/09/2021
default featured image

नई दिल्ली (आरएनएस)।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को देशवासियों को उनके स्वास्थ्य के लिए एक बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं। केन्द्र सरकार प्रधानमंत्री डिजिटल स्वास्थ्य मिशन (पीएम-डीएचएम) नयी योजना शुरू कर रही है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। इस योजना के तहत हर भारतीय को एक यूनिक हेल्थ आईडी मिलेगी जिससे व्यक्ति के शरीर और स्वास्थ्य से जुड़ी हर जानकारी डिजिटल तौर पर मिल जाएगी।
अभी यह योजना पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, दादरा-नगर हवेली, लक्षद्वीप और लद्दाख में चल रही है। इससे पहले यह योजना राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन के नाम से चल रही थी। इसे प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 15 अगस्त 2020 को शुरू किया था। सरकारी सूत्रों के मुताबिक हेल्थ आईडी कार्ड में 14 अंकों की यूनिक आईडी मिलेगी। इस आईडी में व्यक्ति का पूरा हेल्थ रिकॉर्ड होगा और यह रिकॉर्ड सेन्ट्रल सर्वर से जुड़ा रहेगा। इसका मतलब है कि देश में कहीं भी इलाज के लिए जाने पर कार्ड से डॉक्टर को संबंधित व्यक्ति के स्वास्थ्य की पूरी जानकारी मिल जाएगी। इससे हर बार नये या फिर से टेस्ट कराने का पैसा और वक्त बचेगा।
पीएम-डीएचएम में संबंधित की सहमति के बाद उसका डॉटा इन्क्रिप्शन के साथ सेन्ट्रल नेटवर्क पर स्टोर रहेगा। यह डाटा भी डॉक्टर उसकी इजाजत के बिना नहीं देख सकता। इसके लिए पहले मोबाइल पर ओटीपी आएगा और इस ओटीपी को डालने के बाद ही डॉक्टर उसे देख सकेगा,लेकिन डॉक्टर इसे संपादित या कॉपी नहीं कर सकता। इस योजना के शुरू होने के बाद कोई भी व्यक्ति मिशन की वेबसाइट पर जाकर हेल्थ आईडी बना सकते हैं। इसके अलावा सरकारी और निजी अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राइमरी हेल्थ सेंटर और कॉमन सर्विस सेंटर पर भी कार्ड बनवाए जा सकेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 25 सितम्बर
Next: हादसा: सड़क दुर्घटना में 6 युवकों की मौत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.