Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • पीएम मोदी के बर्थडे पर है 1.5 करोड़ टीकाकरण का लक्ष्य
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

पीएम मोदी के बर्थडे पर है 1.5 करोड़ टीकाकरण का लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 16/09/2021
modi2

भाजपा की यह फौज करेगी रिकॉर्ड बनाने में मदद

नई दिल्ली (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बर्थडे पर देश में टीकाकरण का एक बड़ा रिकॉर्ड बनने वाला है, जिसकी तैयारियां जोरों पर है। 17 सितंबर को पीएम मोदी का बर्थडे है और इस दिन भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य 1.5 करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोज लगाकर एक रिकॉर्ड बनाने का है।
पार्टी सूत्रों ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चाहती है कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर अधिक से अधिक वैक्सीन लगे और देश टीकाकरण के मामले में एक और रिकॉर्ड बनाए। इसमें भाजपा की हेल्थ वॉलंटियर्स (स्वास्थ्य स्वयंसेवकों) की फौज मदद करेगी। भाजपा सूत्रों ने कहा कि टीकाकरण की इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए भाजपा अपने स्वास्थ्य स्वयंसेवकों को यह सुनिश्चित करने के लिए तैयार कर रही है कि उस दिन (17 सितंबर) अधिक से अधिक लोगों को कोरोना के टीके लगें। भारत ने पहले के मौकों पर एक दिन में एक करोड़ से अधिक कोरोना टीके लगाए हैं। भाजपा नेता ने बताया कि बीजेपी जिस लक्ष्य की उम्मीद कर रही है, वह दिन में 1.5 करोड़ से अधिक टीके लगाने का है। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि पार्टी कोशिश करेगी कि उसकी फौज उस दिन अधिक से अधिक वैक्सीन लगने में मदद करे, ताकि टीकाकरण की उपलब्धि देश के इतिहास में दर्ज हो सके। भाजपा  के स्वास्थ्य स्वयंसेवकों की पहल के प्रभारी और पार्टी महासचिव तरुण चुग ने कहा कि पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा प्रधानमंत्री का जन्मदिन एक विशेष तरीके से मनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के लिए प्रधानमंत्री दिन-रात काम कर रहे हैं, उनकी रक्षा करने से ज्यादा खास और क्या हो सकता है। यह गर्व की बात है कि हमारे नाम पर दो कोविड टीके हैं और हम नागरिकों को इस घातक महामारी से बचाने में सक्षम हैं। चुग ने कहा कि यही पीएम मोदी को हमारी ओर से उचित बर्थडे गिफ्ट होगा, जो लगातार लोगों को सुरक्षा देने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। बता दें कि भारत में अब तक 76 करोड़ से अधिक वैक्सीन लग चुकी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बहुचर्चित कैमुना क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी घोटाले में वांछित ईनामी गिरफ्तार
Next: भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अल्मोड़ा ने मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर जिला अस्पताल एवं महिला अस्पताल में किया फल वितरण

Related Post

default featured image
  • राष्ट्रीय

बहू की करतूत से परेशान ससुर: 80 साल के बुजुर्ग ने मेट्रो के सामने लगाई छलांग

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • राष्ट्रीय

साल में पांच बार यातायात नियम तोड़े तो तीन महीने के लिए निलंबित हो सकता है लाइसेंस

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.