Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • प्रधानमंत्री मोदी का आगामी 27 फरवरी को हर्षिल-मुखवा में शीतकालीन यात्रा का भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

प्रधानमंत्री मोदी का आगामी 27 फरवरी को हर्षिल-मुखवा में शीतकालीन यात्रा का भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित

RNS INDIA NEWS 12/02/2025
rns featured image new

  –  प्रस्तावित यात्रा को लेकर शासन-प्रशासन के स्तर पर तैयारियां तेज
– मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी ने अधिकारियों की बैठक लेकर प्रधानमंत्री की प्रस्तावित यात्रा को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं तय समय में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए
– खुद मौके पर जाकर तैयारियों को देखेंगी मुख्य सचिव
– प्रधानमंत्री जी का हर्षिल मुखवा भ्रमण उत्तराखंड में शीतकालीन पर्यटन को प्रोत्साहित करेगा

देहरादून(आरएनएस)।     प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 27 फरवरी को शीतकालीन यात्रा पर उत्तरकाशी जिले के हर्षिल-मुखवा क्षेत्र के भ्रमण पर आ सकते हैं। प्रधानमंत्री की प्रस्तावित यात्रा को लेकर शासन-प्रशासन के स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस सिलसिले में मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी ने अधिकारियों की बैठक लेकर प्रस्तावित कार्यक्रम की रूपरेखा एवं तैयारियों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों के निर्देश दिए कि इस कार्यक्रम को लेकर संबंधित विभाग अपनी तैयारियों का समय रहते पूरा करें और सौंपी गई जिम्मेदारियों को त्रुटिरहित ढंग से संपादित कर सभी व्यवस्थाओं का तय समय के भीतर चाक-चौबंद कर लें।
मुख्य सचिव  रतूड़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का यह भ्रमण उत्तराखंड में शीतकालीन पर्यटन को प्रोत्साहित करने का अमूल्य अवसर प्रदान करेगा, लिहाजा इस दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में राज्य के शीतकालीन पर्यटन की संभावनाओं व क्षमताओं को उजागर करने पर विशेष ध्यान दिया जाय।
मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री जी के हर्षिल-मुखवा में प्रस्तावित कार्यक्रमों के दौरान तय प्रोटोकॉल और सुरक्षा प्रबंधों को ध्यान में रख सभी तैयारियां समय से सुनिश्चित की जाय। मुख्य सचिव ने कहा कि अधिकारियों के साथ वह स्वयं हर्षिल-मुखवा जाकर तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण करेंगी और सभी व्यवस्थाओं को परखेंगी। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री द्वारा मुखवा मंदिर में दर्शन-पूजन सहित हर्षिल में जनसभा के प्रस्तावित कार्यक्रम की उपयुक्त व्यवस्था की जाय और पार्किंग व परिवहन व्यवस्था को लेकर भी कारगर इंतजाम किए जाय। उन्होंने सचिव पर्यटन को हर्षिल में उत्तराखंड के शीतकालीन पर्यटन स्थलों की प्रदर्शनी आयोजित करने के निर्देश देने के साथ ही कहा कि इस अवसर पर राज्य के स्थानीय उत्पादों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जाय।
बैठक में सचिव विनोद कुमार सुमन ने प्रस्तावित कार्यक्रमों एवं अपेक्षित व्यवस्थाओं के बारे में प्रस्तुतिकरण देते हुए कहा कि सभी संबंधित विभाग तुरंत सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर लें।
इस अवसर पर जिलाधिकारी उत्तरकाशी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिले में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। हर्षिल में उद्यान विभाग के परिसर में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए समतलीकरण का कार्य कराया जा चुका है। मुखवा में मंदिर व गांव के भवनों का सौंदर्यीकरण करने साथ ही मंदिर के लिए सुविधाजनक व सुरक्षित रास्ते का निर्माण किया गया है। हर्षिल-मुखवा क्षेत्र की सड़कों को दुरस्त किया जा रहा है। हर्षिल में बगोरी हेलीपैड तक सड़क का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और निकटवर्ती अन्य हेलीपैड भी चाक-चौबंद किए जा रहे हैं। हर्षिल व मुखवा में पार्किंग निर्माण करने के साथ ही गंगोत्री राजमार्ग पर भी पार्किग के इंतजाम किए जा रहे हैं।  शीतकाल में पानी जमने के कारण पेयजल लाईनों के क्षतिग्रस्त होने की समस्या के समाधान के लिए इस क्षेत्र में लगभाग पांच कि.मी. लंबाई के एचडीपीई पाईप बिछाकर पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था की गई है। इस क्षेत्र में बिजली की लाईनों की मरम्मत व पोल बदलने के साथ ही सोलर हाईमास्ट लाईट्स एवं स्ट्रीट लाई्टस स्थापित की गई हैं। इस क्षेत्र में तीन नये स्मार्ट टॉयलेट्स बनाए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम से जुड़ी अन्य तमाम व्यवस्थाओं का ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए बताया कि सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
बैठक में पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, प्रमुख सचिव आर के सुधांशु, सचिव शैलेश बगौली सहित शासन एवं पुलिस विभाग, जिला प्रशासन के अधिकारियो ने भी प्रतिभाग किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डोईवाला में भाजपा का कार्यालय खोलने की मांग
Next: काशीपुर मेयर के भतीजे से 50 हजार रुपये की ठगी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.