Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • प्रधानमंत्री का संवाद कार्यक्रम ज़िला के 11 स्थानों पर एलईडी से होगा लाईव प्रसारित : कृतिका कुल्हरी
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री का संवाद कार्यक्रम ज़िला के 11 स्थानों पर एलईडी से होगा लाईव प्रसारित : कृतिका कुल्हरी

RNS INDIA NEWS 05/09/2021
kritika-kulhari-1

आरएनएस ब्यूरो सोलन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 06 सितम्बर, 2021 को प्रातः 11.00 बजे वर्चुअल माध्यम से प्रदेशवासियों के साथ संवाद स्थापित करेंगे। प्रधानमंत्री इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के जन-जन द्वारा कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण की प्रथम खुराक प्राप्त करने का शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण होने पर बधाई देंगे। यह जानकारी आज उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी ने दी।

कृतिका कुल्हरी ने कहा कि इस संवाद कार्यक्रम का जिला में 11 स्थानों पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लाईव प्रसारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला की विभिन्न ग्राम पंचायतों में भी प्रधानमंत्री के संवाद कार्यक्रम के लाईव प्रसारण को देखा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि जिला के सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों में लाईव प्रसारण के लिए उचित व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि डीडी न्यूज़ तथा डीडी हिमाचल द्वारा प्रधानमंत्री के संवाद कार्यक्रम को लाईव प्रसारित किया जाएगा।
उपायुक्त ने कहा कि सोलन विधानसभा क्षेत्र में राधा स्वामी सत्संग रबौण तथा नगर पंचायत हाॅल कण्डाघाट में संवाद कार्यक्रम का लाईव प्रसारण सुनिश्चित बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कसौली विधानसभा क्षेत्र में खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय धर्मपुर, नगर परिषद हाॅल परवाणू तथा तहसील कार्यालय कसौली का चयन लाईव प्रसारण के लिए किया गया है। अर्की विधानसभा क्षेत्र में अर्की स्थित सामुदायिक हाॅल तथा दाड़लाघाट स्थित झरना होटल में लोग प्रधानमंत्री के संवाद कार्यक्रम का लाईव प्रसारण देख सकेंगे।
उन्होंने कहा कि नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में ट्रक यूनियन नालागढ़ के हाॅल तथा रामशहर स्थित पंचायत हाॅल में लाईव प्रसारण देखा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि दून विधानसभा क्षेत्र में बद्दी में सन सिटी के समीप स्थित निमन्त्रण हाॅल तथा ग्राम पंचायत चण्डी में बीएड महाविद्यालय हाॅल में लोग संवाद कार्यक्रम का लाईव प्रसारण देख सकेंगे।उन्होंने कहा कि जिला की सभी 240 ग्राम पंचायतों में इस कार्यक्रम का  वर्चुअल माध्यम से  प्रसारण होगा। ज़िला के सभी उपमंडलाधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी कार्यालयों में भी प्रधानमंत्री के संवाद कार्यक्रम को  वर्चुअल माध्यम से  प्रसारित किया जाएगा।
लाईव प्रसारण के लिए चिन्हित सभी स्थानों पर कोविड-19 से बचाव के लिए निर्देशित विभिन्न नियमों का पूर्ण पालन किया जाएगा।
कृतिका कुल्हरी ने कहा कि सोलन जिला कोविड-19 टीकाकरण की प्रथम खुराक के शत-प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त कर चुका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार पात्र व्यक्तियों को दवा की दूसरी खुराक दी जा रही है।
उन्होंने सभी से आग्रह किया कि कोविड-19 से बचाव के लिए नियमों का पालन करें और अपना टीकाकरण अवश्य करवाएं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: इन्नरव्हील क्लब सोलन सिटी ने मनाया शिक्षक दिवस
Next: कंपनी में चोरी करते हुए धरा युवक

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.