Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • कंपनी में चोरी करते हुए धरा युवक
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

कंपनी में चोरी करते हुए धरा युवक

RNS INDIA NEWS 05/09/2021
rns featured image new

आरएनएस सोलन(परवाणू): थाना परवाणू के अंतर्गत एक कंपनी में चोरी करते हुए एक युवक के पकड़े जाने का मामला दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यशवंत कुमार पुत्र करमचंद निवासी कालका की शिकायत पर शीतल यादव पुत्र विक्रम यादव (31 वर्ष) निवासी हरपुर पो नरकटिया गंज तहसील भैरव गंज जिला पश्चिम चंपारण, बिहार हालिया रिहाइश खेड़ासीता राम, कालका पर धारा 454, 380, 511 के अंतर्गत चोरी का मामला दर्ज किया गया है। अपनी शिकायत में यशवंत ने बताया कि वह आर पी इन्फ़ोसिस्टम प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी जो की एचपीएमसी रोड पर स्थित है में सिक्योरिटी गार्ड है। यशवंत करीब ढ़ाई साल से काम कर रहा है तथा यह कंपनी करीब 2014 से बंद पड़ी है। शनिवार को यशवंत किसी काम से बाहर गया तो शाम को करीब 6 बजे एक व्यक्ति कम्पनी में घुसकर चोरी कर रहा था तभी अचानक यह कम्पनी पहुंच गया व इसने अपने बेटे सागर को फोन करके बुलाया। दोनों ने मिलकर इस व्यक्ति को सामान चुराते हुए पकड़ लिया तथा पुलिस के हवाले कर दिया। यशवंत ने बताया की इस व्यक्ति ने कम्पनी में काफी तोड़-फोड़ भी की है। साथ ही कम्पनी में लगे एसी को नीचे उतारा है तथा मशीन के पुर्जे भी खोल रखे थे। डीएसपी योगेश रोल्टा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा है कि चोरी के आरोप में शीतल यादव नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है तथा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री का संवाद कार्यक्रम ज़िला के 11 स्थानों पर एलईडी से होगा लाईव प्रसारित : कृतिका कुल्हरी
Next: 10वीं मंजिला से कूदा युवक, मौत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
  • सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान
  • विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों को किया जागरूक
  • यातायात नियमों के पालन से ही सड़कें होंगी सुरक्षित
  • राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कृतिका शर्मा ने जीता कांस्य पदक
  • रानीखेत में संत निरंकारी मिशन का रक्तदान शिविर, 150 लोगों ने किया रक्तदान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.