Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • प्रधानमंत्री जनधन योजना से 41 करोड़ से अधिक लोग हुए लाभान्वित : वित्त मंत्रालय
  • राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री जनधन योजना से 41 करोड़ से अधिक लोग हुए लाभान्वित : वित्त मंत्रालय

RNS INDIA NEWS 21/01/2021
rns featured image new

नयी दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई) से 41 करोड़ से अधिक लोग लाभान्वित हुए हैं। वित्तीय समावेश को बढ़ावा देने वाली इस योजना के तहत छह जनवरी 2021 तक जनधन खातों की कुल संख्या 41.6 करोड़ हो गयी। वित्त मंत्रालय ने ट्वीट किया, ‘‘सरकार सभी नागरिकों के वित्तीय समावेशन के लिये प्रतिबद्ध है। छह जनवरी 2021 तक जनधन खातों की संख्या 41 करोड़ के पार चली गयी और शून्य बैलेंस वाले खातों की संख्या मार्च 2015 के 58 प्रतिशत से कम होकर 7.5 प्रतिशत पर आ गयी। इससे हर जनधन खाताधारक के द्वारा उपयोग और अनुकूलन का स्पष्ट संकेत दिख रहा है।’’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में अपने स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में जनधन योजना शुरू करने की घोषणा की थी। उसी साल 28 अगस्त को इस योजना को शुरू किया गया था। सरकार ने 2018 में अधिक सुविधाओं व लाभों के साथ इस योजना का दूसरा संस्करण शुरू किया। सरकार ने योजना के दूसरे संस्करण में प्रत्येक परिवार के स्थान पर हर उस व्यक्ति को लक्ष्य बनाने का निर्णय लिया, जो अभी तक बैंकिंग सुविधा से वंचित थे। इसके अलावा 28 अगस्त 2018 के बाद खुले जनधन खातों पर रुपे कार्ड के धारकों के लिये नि:शुल्क दुर्घटना बीमा का कवर दोगुना यानी दो लाख रुपये कर दिया गया। वित्त मंत्रालय ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि बैंकों ने आठ जनवरी 2021 तक 1.68 लाख करोड़ की क्रेडिट सीमा के साथ 1.8 करोड़ किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) जारी किये हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: व्यापारियों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लेने पर व्यापार मण्डल ने दी आंदोलन की चेतावनी
Next: दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति बने जो बिडेन, 127 साल पुरानी बाइबिल पर हाथ रखकर ली शपथ

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.