Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पीएम दौरे का विरोध कर काले झंडे दिखाने आए विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • देहरादून

पीएम दौरे का विरोध कर काले झंडे दिखाने आए विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/12/2021
default featured image

देहरादून। प्रधानमंत्री मोदी के उत्तराखंड आगमन के विरोध में अलग-अलग संगठनों ने विरोध किया। पीएम को काले झंडे दिखाने आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं, एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्का-मुक्की भी हुई, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून दौरे के विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेता लालचंद शर्मा के नेतृत्व में एश्ले हाल चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी गो बैक के नारे लगाए। आयोजन स्थल पर जाने की कोशिश करने के दौरान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से काले झंडे दिखाने की कोशिश की गई, जहां पुलिस की ओर से उन्हें गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस उन्हें निजी बस में बिठाकर ले गई।
एनएसयूआई  ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड दौरे का विरोध किया। प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी के नेतृत्व में कार्यकर्त्ता डीएवी महाविद्यालय में एकत्र हुए, जहां से उन्होंने रैली स्थल की ओर नारेबाजी मार्च निकाला। करनपुर चौक पर पहले से मौजूद पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोक दिया। यहां कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर धक्कामुक्की। इसपर पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर गढ़ी कैंट थाने ले गई।
एनएसयूआई  के प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी ने कहा कि जिस तरह से मोदी ने देश के युवाओं को रोजगार और सस्ती शिक्षा के सपने दिखाए हैं। उससे आज छात्र और युवा खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। इसके अलावा एनएसयूआई  नई शिक्षा नीति, शिक्षा और सरकारी उपक्रमों के निजी करण, विभिन्न परीक्षाओं में हो रहे घोटाले और लेट ज्वाइनिंग, प्रतियोगी परीक्षाओं में उम्र सीमा में छूट न देने, बढ़ती बेरोजगारी, फैलोशिप फार स्कालरशिप में हो रही कटौती का भी विरोध कर रही है। प्रदर्शन में प्रदेश महासचिव आयुष गुप्ता, राष्ट्रीय संयोजक विकास नेगी, महानगर अध्यक्ष अभिषेक डोबरियाल, जिला उपाध्यक्ष उदित थपलियाल, दिव्या रावत, प्रकाश नेगी, राहुल जग्गी, सागर मनियारी, उज्ज्वल शर्मा, प्रियांशु गौड़, बुशरा, मीनाक्षी आदि मौजूद रहे।
गवानपुर पुलिस ने मंडावर चेक पोस्ट से भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष मुनीलाल शिंदे, पवन कुमार, अमित कपिल, को हिरासत में लिया है। भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष का प्रधानमंत्री कार्यक्रम में जाकर काले झंडे दिखाए जाने का कार्यक्रम था। मामले की जानकारी भगवानपुर पुलिस को लगी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया और उन्हें थाने ले आई। कुछ कार्यकर्ताओं को घर भेज दिया गया।

प्रधानमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे कार्यकर्ताओं को रोका:  हरिद्वार हरकी पैड़ी पर स्थित गुरुद्वारा श्री ज्ञान गोदड़ी को नगर निगम के कब्जे से मुक्त कराए जाने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे उत्तराखंड अकाली दल मान के कार्यकर्ताओं को प्रशासन में ऋषिकेश में ही रोक दिया, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। शनिवार को अकाली दल के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष जगजीत सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन देने के लिए देहरादून जा रहे थे। इस बीच प्रशासन को इसकी सूचना मिल गयी। मौके पर पहुंचे नायाब तहसीलदार अयोध्या उनियाल व पुलिस प्रशासन ने चंद्रभागा पुल पर सभी को रोक लिया।
बातचीत के बाद जगजीत सिंह ने तहसीलदार को ज्ञापन देकर अपनी मांग प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का आग्रह किया। नायब तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि उनका यह ज्ञापन प्रधानमंत्री तक पहुंचा दिया जाएगा, जिसके बाद सभी सिख समुदाय के लोग वापस लौट गए। ज्ञापन देने वालों मे उत्तराखंड अकाली दल के प्रदेश अध्यक्ष जगजीत सिंह, परमजीत सिंह, रविंद्र सिंह, मनजीत सिंह, प्रताप सिंह, मनोज कुमार, प्रमोद कुमार, लोकेश कुमार, इंदरजीत सिंह, रविंद्र सिंह, सचिन कुमार आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पीएम कार्यक्रम के सफल सम्पादन पर डीएम ने आभार जताया
Next: श्री देव सुमन विश्वविद्यालय के बीएड प्रवेश का परिणाम जारी

Related Post

default featured image
  • देहरादून

मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • देहरादून

कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • देहरादून

रणजी ट्रॉफी के अहम मुकाबले में उत्तराखंड की जीत पक्की

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आयकर स्लैब में बदलाव न होने पर शिक्षक-कर्मचारी संगठन ने जताई नाराजगी
  • पोक्सो मामले में आरोपी गुरुग्राम से गिरफ्तार, नाबालिग किशोरी आरोपी के कब्जे से बरामद
  • केंद्रीय बजट में उद्योगपतियों का रखा ध्यान, आम जनता की उपेक्षा: भूपेंद्र भोज
  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.