Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पीएम आवास योजना के तहत दो हजार लाभार्थियों को मिले घर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पीएम आवास योजना के तहत दो हजार लाभार्थियों को मिले घर

RNS INDIA NEWS 27/12/2023
rns featured image new

देहरादून। पीएम आवास योजना (शहरी) के तहत आवास विकास परिषद द्वारा निर्माणाधीन पांच आवासीय परियोजना के लाभार्थियों को बुधवार को ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से आवास आवंटित किए गए। आवास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने विधानसभा स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों को आवंटन पत्र सौंपे। इस मौके पर अग्रवाल ने कहा कि आवास विभाग द्वारा योजना के तहत कुल 20 परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। इसके तहत बुधवार को मंगलौर रुड़की आवासीय परियोजना में 542, अनेकीहेत्तमपुर परियोजना हरिद्वार में 845, महुवाखेड़ागंज उधमसिंह नगर में 98, मानपुर आवासीय परियोजना काशीपुर में 108 और उमेधपुर-रामनगर आवासीय परियोजना, नैनीताल में 390 इकाईयों सहित कुल 1983 लाभार्थियों को आवास आवंटित किए गए। उन्होंने बताया कि आवास आवंटन की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए जाने के लिएऑनलाईन लॉटरी के माध्यम से आवास आवंटन किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आवास आवंटन के समय वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों को प्राथमिकता प्रदान करते हुए भूतल में आवास आवंटन किए जा रहे हैं। मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड आवास विकास परिषद द्वारा अब तक विभिन्न परियोजनाओं में कुल लगभग 6463 आवासों का आवंटन किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि शेष परियोजनाओं के आवंटन के लिए भी आवेदन पत्रों का सत्यापन किया जा रहा है। आवास मंत्री ने बताया कि उक्त परियोजनाओं में निजी निवेशकों द्वारा अपनी जमीन पर छह लाख प्रति आवास की दर से फ्लैट तैयार कर आवास परिषद को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसमें सरकार द्वारा लाभार्थी को ढाई लाख की सब्सिडी प्रदान करने के बाद लाभार्थी को मात्र साढ़े तीन लाख रुपए में छत मिल रही है। इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान, दिवान सिंह बिष्ट, अपर आवास आयुक्त प्रकाश चन्द्र दुम्का उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आबादी के ऊपर से हाइटेंशन लाइन हटने का इंतजार
Next: नए साल 2024 में 31 छुट्टियां, सीएम पुष्कर सिंह धामी सरकार ने जारी किया छुट्टियों का कैलेंडर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.