Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नए साल 2024 में 31 छुट्टियां, सीएम पुष्कर सिंह धामी सरकार ने जारी किया छुट्टियों का कैलेंडर
  • उत्तराखंड

नए साल 2024 में 31 छुट्टियां, सीएम पुष्कर सिंह धामी सरकार ने जारी किया छुट्टियों का कैलेंडर

RNS INDIA NEWS 27/12/2023
rns featured image new

देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी सरकार ने नए साल 2024 के लिए विभिन्न अवकाश की लिस्ट जारी कर दी। सार्वजनिक और निर्बंधित समेत विभिन्न श्रेणियों में कार्मिकों को 27 से 31 अवकाश मिलेंगे। ईगास और बग्वाल की भी छुट्टियां हैं। मंगलवार को सचिवालय प्रशासन सचिव विनोद कुमार सुमन ने अवकाश के बाबत आदेश जारी किए हैं । नए साल में 25 सार्वजनिक अवकाश मिलेंगे। जबकि निबंधित अवकाश की संख्या 17 रहेगी। जिलों में डीएम विवेक के अनुसार तीन अवकाश कर सकते हैं। लेकिन उन दिनों में सचिवालय और पांच दिन के सप्ताह वाले सभी कार्यालय खुले रहेंगे। इसके साथ ही सचिवालय कर्मचारियों को 25 सार्वजनिक अवकाश के साथ दो निर्बंधित अवकाश  मिलेंगे।  जबकि बाकी राज्य कर्मचारियों को इनके सााथ ही श्री गुरू गोविंद सिंह जयंती, चेटीचंद, विश्वकर्मा पूजा, गुरू तेगबहादुर शहीद दिवस के उपलक्ष्य में चार अतिरिक्त अवकाश का लाभ भी मिलेगा।

सचिवालय कर्मियों की छुट्टियां हो गई कम
पांच दिन के सप्ताह वाले विभागों के कार्मिकों की इस साल पांच छुट्टियां कम हो जाएंगी।  वर्ष 2024 में गोवर्द्धन पूजा और दशहरा शनिवार के दिन आ  रहा है। जबकि होलिका दहन, आंबेडकर जयंती, महावीर जयंती रविवार के दिन हैं।  पांच दिवसीय सप्ताह होने की वजह से सचिवालय में शनिवार और रविवार का अवकाश रहता है। इससे सचिवालय कर्मचारियों की पांच छुट्िटयां कम हो गई हैं। राज्य कर्मचारियों को रविवार के अवकाश के रूप में दो  दिन का नुकसान होगा।
अवकाश लिस्ट में ईगास-बग्वाल के अवकाश को लेकर पहले ही तस्वीर साफ कर दी गई है। इस पर्व की छुट्टी 12 नवंबर को रहेगी।  छठ पूजा को सात नवंबर क्रिसमस की पूर्व संध्या पर 24 दिसंबर को निर्बंधित अवकाश में रखा गया है।

चंद्रमा की स्थिति तय करेगी ईद समेत सात अवकाश
ईद, शब ए बारात समेत छह अवकाश को चंद्रमा की स्थिति तय करेगी। आदेश में इस बाबत स्पष्ट किया गया है। इनमें ईद उल फितर, ईद उल जुहा, मोहर्रम,  ईद ए मिलाद, शब ए बारात, जमात उल विदा,चेहल्लुम शामिल हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पीएम आवास योजना के तहत दो हजार लाभार्थियों को मिले घर
Next: वेब सीरीज अतिथि सत्कारम के पहले सीजन की शूटिंग पूरी

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-11 at 21.24.07_11zon
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने प्रस्तुत किया उत्तराखंड के विकास का रोडमैप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड

पटेल भवन छात्रावास में भोजन के बाद बिगड़ी कई छात्रों की तबीयत, रातभर चला इलाज

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 जारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.