Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्लाट बेचने की डील कर हड़प लिए 16.54 लाख रुपये
  • देहरादून

प्लाट बेचने की डील कर हड़प लिए 16.54 लाख रुपये

RNS INDIA NEWS 26/03/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  मांडुवाला, प्रेमनगर स्थित प्लाट बेचने की डील कर एक व्यक्ति 16.54 लाख रुपये हड़प लिए गए। तहरीर पर प्रेमनगर थाना पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सुनील सिंह बिष्ट निवासी कुंजापुरी विहार, अजबपुर ने एसएसपी कार्यालय में तहरीर दी। बताया कि वह मई 2023 में अपने परिवार के साथ दिल्ली से देहरादून शिफ्ट हुए थे। आशुतोषनगर, ऋषिकेश में उनके माता-पिता के घर के सामने रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर केदार सिंह रावत मूल निवासी नयागांव, डुंडा उत्तरकाशी और मशरुफ निवासी देवऋषि कॉलोनी, देहराखास, पटेलनगर ने उन्हें एक प्लॉट दिखाया। जो मांडुवाला है। आरोपियों ने बताया कि यह जमीन मशरुफ ने खरीदी हुई है। उसका एक एग्रीमेंट भी दिखाया। जमीन खरीदने की डील होने पर पीड़ित ने 31 जुलाई 2023 को चेक से 4.50 लाख रुपये और 29 सितंबर 2023 को 5.50 लाख रुपये नगद देकर एग्रीमेंट कराया। इसके बाद आरोपियों ने अलग-अलग समय पर कुल 6.54 लाख रुपये ले लिए। एग्रीमेंट के अनुसार प्लाट की रजिस्ट्री 29 नवंबर 2023 तक होनी थी। तय तिथि तक आरोपियों ने रजिस्ट्री नहीं कराई। इसके बाद भी लंबे समय तक टालते रहे। इस बीच पीड़ित को पता लगा कि केदार सिंह रावत एक अन्य प्लाट बेचने की डील कर शिखा शर्मा नाम की महिला को ठग चुका है। जिसमें उसके खिलाफ प्रेमनगर थाने में मुकदमा दर्ज है। तब पीड़ित ने मामले में पुलिस में शिकायत की। प्रेमनगर थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आधुनिक तकनीकी और बेहतर प्रबंधन संग करें 2027 कुंभ की तैयारी: डीजीपी
Next: वीपीकेएएस में 50वां कृषि विज्ञान मेला आयोजित, उन्नत पर्वतीय कृषि पर जोर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.