Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अन्य
  • रहन-सहन
  • प्लाजो जंपसूट को स्टाइल करने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके
  • रहन-सहन

प्लाजो जंपसूट को स्टाइल करने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके

RNS INDIA NEWS 06/01/2023
plazo jumpsuit

ट्रेंडिंग आउटफिट्स में से एक प्लाजो जंपसूट सभी बॉडीशेप और साइज पर बहुत अच्छे लगते हैं और कभी भी फैशन से बाहर नहीं होते हैं। अच्छी बात है कि यह आउटफिट आरामदायक होने के साथ-साथ स्टाइलिश लुक भी देता है। अगर आप इसे अलग-अलग तरह से स्टाइल करना चाहती हैं तो ऐसा करना भी आसान है।
सीनियर डिजाइनर वंदना शर्मा ने प्लाजो जंपसूट को स्टाइल करने के पांच तरीके साझा किए।

प्लाजो जंपसूट की हेमलाइन पर दें ध्यान
अगर आप सही फिटिंग चाहती हैं तो प्लाजो जंपसूट खरीदते समय ध्यान रखें कि इसकी हेमलाइन आपकी लंबाई के अनुसार सही हो। यह आपके पैर की उंगलियों के आसपास नहीं होनी चाहिए और न ही यह आपके टखनों के ऊपर होनी चाहिए। प्लाजो जंपसूट हेमलाइन आपके पैरों तक होनी चाहिए। इससे आपके पैरों के पास फ्लेयर आएगा, जो दिखने में काफी अच्छा लगता है।

प्लाजो जंपसूट पर लगाएं बेल्ट
अगर आप एक एक फिट और फॉर्मल लुक चाहती हैं तो ऐसा प्लाजो जंपसूट चुनें, जो आपकी कमर को उभारने के लिए उसी रंग के कपड़े की बेल्ट के साथ आता हो। इसके अतिरिक्त आप चाहें तो अपने प्लाजो जंपसूट को पहनने के बाद अपनी कमर को फ्लॉन्ट करने के लिए भी बेल्ट लगा सकती हैं। न्यूट्रल कलर के प्लाजो जंपसूट पर गोल्डन या ब्लैक बेल्ट लगाना बेहतरीन रहेगा।

जैकेट या ब्लेजर के साथ पहनें
जैकेट या ब्लेजर के साथ प्लाजो जंपसूट को स्टाइल करने से आपको ग्लैमरस और एलिगेंट लुक मिलेगा। अभी सर्दी का मौसम है तो प्लाजो जंपसूट पर जैकेट या ब्लेजर पहनने से शरीर को गर्माहट भी मिल सकती है। कूल लुक के लिए आप न्यूट्रल या डेनिम जैकेट पहन सकती हैं, वहीं फॉर्मल लुक के लिए प्लाजो जंपसूट पर न्यूड ब्लेजर पहनना सही रहेगा।

स्कार्फ के साथ पहनें
कैजुअल और सुपर-कूल लुक के लिए सिल्क और विंटेज स्कार्फ के साथ अपने प्लाजो जंपसूट को स्टाइल करें। हालांकि, अगर आप सीक्वेंस प्लाजो जंपसूट पहनने वाली हैं तो उसके साथ प्रिंट वाला स्कार्फ चुनें। अगर आपका प्लाजो जंपसूट न्यूट्रल रंग का है या उस पर कुछ प्रिंट हैं तो एक गहरे रंग का स्कार्फ चुनें। अपने इस लुक को मेटैलिक इयररिंग्स और सिंपल ब्रेसलेट से पूरा करें।

प्लाजो जंपसूट के साथ सही फुटवियर चुनें
अपने प्लाजो जंपसूट को स्टाइल करते समय आप जो फुटवियर चुनती हैं, वह वास्तव में आपके लुक को बना या बिगाड़ सकता है। फ्लैट्स की बजाय हाई हील्स फुटवियर चुनें क्योंकि ये लुक को ज्यादा स्टाइलिश बनाते हैं। अधिक ग्लैमरस लुक के लिए आप न्यूट्रल रंग के ब्लॉक हील सैंडल या स्लीक पंप चुन सकती हैं। पेंसिल हील्स, एंकल स्ट्रैप्स के साथ स्टिलेटोज और पीप-टोज भी इसके साथ बहुत अच्छे लगते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 06 जनवरी
Next: विधानसभा से बर्खास्त कर्मियों के लिए मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए उनकी सेवाएं बहाल करे सरकार- बिट्टू कर्नाटक

Related Post

default featured image
  • रहन-सहन
  • राष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव में वोट नहीं डालना पड़ेगा महंगा, बैंक अकाउंट से कटेंगे 350 रुपये; क्या है सच?

RNS INDIA NEWS 15/09/2023 0
ear problem
  • रहन-सहन

कानों में सुनाई देती है अजीब आवाजें तो राहत पाने के लिए आजमाएं ये तरीके

RNS INDIA NEWS 22/01/2023 0
20phot05
  • रहन-सहन

कोर मसल्स को मजबूती देने में मदद कर सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज

RNS INDIA NEWS 21/01/2023 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
  • सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान
  • विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों को किया जागरूक
  • यातायात नियमों के पालन से ही सड़कें होंगी सुरक्षित
  • राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कृतिका शर्मा ने जीता कांस्य पदक
  • रानीखेत में संत निरंकारी मिशन का रक्तदान शिविर, 150 लोगों ने किया रक्तदान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.