Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • विधानसभा से बर्खास्त कर्मियों के लिए मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए उनकी सेवाएं बहाल करे सरकार- बिट्टू कर्नाटक
  • देहरादून

विधानसभा से बर्खास्त कर्मियों के लिए मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए उनकी सेवाएं बहाल करे सरकार- बिट्टू कर्नाटक

RNS INDIA NEWS 06/01/2023
rns featured image new

देहरादून। विधानसभा से बर्खास्त कर्मचारियों के विगत कई दिनों से विधानसभा के बाहर चल रहे धरने को उत्तराखण्ड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक ने आज पुनः धरनास्थल पर पहुंच कर अपना समर्थन दिया तथा प्रदेश सरकार एवं विधानसभा अध्यक्ष से मांग की कि इन कर्मचारियों के प्रति मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए सरकार इनकी सेवाएं बहाल करे। धरने को सम्बोधित करते हुए श्री कर्नाटक ने कहा कि आज विधानसभा से बर्खास्त सैकड़ों कर्मचारियों के परिवार भूखे मरने की नौबत में आ गये हैं। बर्खास्त कर्मियों एवं उनके आश्रितों का भविष्य अंधकारमय प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा से बर्खास्त प्रत्येक कर्मचारी अपनी लगभग सात साल से अधिक की सेवाएं विधानसभा में दे चुका है और आज उम्र के इस पड़ाव में खड़ा है कि रोजगार आवेदन के लिए उसकी आयु सीमा भी निकल चुकी है। ऐसे में बर्खास्तगी की तलवार से बेरोजगार हुए ये कर्मचारी, इनकी पत्नी एवं बच्चे आज बेहद मानसिक एवं आर्थिक कष्ट में हैं। कर्मचारियों की बर्खास्तगी का बेहद बुरा असर इनके बच्चों के भविष्य पर भी पड़ रहा है। ऐसे में प्रदेश सरकार/विधानसभा अध्यक्ष ने मानवीय एवं इंसानियत पूर्ण दृष्टिकोण अपनाना चाहिए एवं बर्खास्त कर्मचारियों को उनकी सेवाओं पर वापस रखना चाहिए। श्री कर्नाटक ने कहा कि इस बर्खास्तगी से दो सौ पचास परिवारों का भविष्य अंधकारमय हो गया है जो बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि इस कड़ाके की सर्दी में विवश होकर आज विधानसभा से बर्खास्त कर्मचारी सड़क किनारे धरना देने के लिए मजबूर हैं जो कि काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। आज सरकार को जरूरत है इन लोगों के प्रति मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की जिससे कि इन सैकड़ों लोगों का भविष्य सुरक्षित रह सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्लाजो जंपसूट को स्टाइल करने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके
Next: भारत में विदेशी यूनिवर्सिटीज को ऑनलाईन कार्यक्रमों की इजाजत नहीं, यूजीसी ने जारी किए निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-30 at 20.43.12_11zon
  • देहरादून

आईओएल की प्रथम खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
  • सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान
  • विधिक जागरूकता शिविर में एसबीआई ने बांटी छड़ियां, श्रवण यंत्र और वाटर प्यूरीफायर
  • विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों को किया जागरूक
  • लापता किशोरी का शव मोहम्मदपुर झाल से बरामद, जांच में जुटी पुलिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.