Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • कृषि विभाग के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
  • पिथौरागढ़

कृषि विभाग के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 23/01/2023
rns featured image new

पिथौरागढ़। सहायक कृषि अधिकारियों ने खण्ड विकास अधिकारी के प्रशासनिक नियंत्रण में आने से इनकार किया है। उन्होंने सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-2, 3 की वेतन विसंगतियों, फील्ड कर्मियों को वाहन भत्ता दुबारा देने, सेवा नियमावली सहित 6 सूत्रीय मांगों पर कार्रवाई की मांग की है। कर्मियों ने 31 जनवरी तक सकारात्मक कार्रवाई न होने पर कार्यबहिष्कार की चेतावनी दी है।
सोमवार को विकास भवन में सहायक कृषि अधिकारियों ने खण्ड विकास अधिकारी के प्रशासनिक नियंत्रण में किए जाने को लेकर शासन के फैसले को लेकर प्रदर्शन किया। अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के जिला महामंत्री अमन बोहरा ने शासन ने सहायक कृषि अधिकारियों को खण्ड विकास अधिकारी के अधीन प्रशासनिक नियंत्रण में किया जा रहा है, जिसका वह विरोध करते हैं। सिंगल विण्डो सिस्टम में 2010 से सहायक कृषि अधिकारी की नियमावली लागू नहीं की गई है। उन्होंने कहा सहायक कृषि अधिकारी वर्ग 2 व 3 की वेतन विसंगतियों तथा फील्ड कर्मियों को वाहन भत्ता दोबारा देने, सेवा नियमावली सहित 6 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन किया जाएगा। यहां अध्यक्ष राजीव कुमार प्रजापति, उपाध्यक्ष किरन धामी, संरक्षक सुखबीर सिंह, भुवन चंद्र तिवारी, पीयूष मिश्र मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश का अलर्ट
Next: धारचूला में कांग्रेस की ब्लॉक कार्यकारिणी घोषित

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.