Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • पिण्डर घाटी में 5 दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप
  • चमोली

पिण्डर घाटी में 5 दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप

RNS INDIA NEWS 22/06/2021
rns featured image new

चमोली। 18 जून को हुई मूसलाधार बारिश के पहले ही दिन से ही पिण्डरघाटी की तीन तहसीलों थराली, देवाल सहित नारायणबगड़ में विद्युत आपूर्ति ठप हो गयी थी, जो पूरे पांच दिनों बाद भी सुचारू नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि नारायण बगड़ के निकट अमसौड़ एवं पंती में हुए भूस्खलन से यहां बिजली के खंभे गिर गए थे जिससे विद्युत लाइने क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिस कारण घाटी मे विधुत व्यवस्था अवरुद्ध हो गई थी। लेकिन विद्युत विभाग मंगलवार को पांचवे दिन तक भी पिण्डरघाटी में विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं कर सका है। बिजली न होने के चलते पिण्डरघाटी में जनजीवन अस्त व्यस्त हुआ है तो वहीं पिण्डरवासियो की रातें पिछले 4 दिनों से अंधेरे में ही कट रही हैं। विद्युत आपूर्ति बाधित होने से यहां जहां आम जीवन जनजीवन अस्त व्यस्त हुआ है वहीं बैंकिंग, कम्युनिटी सर्विसेज की सेवाओं पर भी खासा प्रभाव पड़ा है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य बैनोली नरेन्द्र सिंह राणा, बैंकिंग सेवक्टर के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक प्रमोद जोशी एवं स्थानीय व्यापारी भगत नेगी का कहना है कि लॉकडाउन के बाद अब बाजार खुले हैं लेकिन विद्युत आपूर्ति न होने से कामकाज ठप है। बहुत दूर-दूर से लोग बैंकिंग सुविधाओं,पोस्टल सुविधाओं एवं कम्युनिटी सुविधाओं के लिए बाजारों तक आ रहे है,लेकिन काम न होने से मायूस ही वापस चले जाते है। जिससे लोगो मे विद्युत विभाग के प्रति खासा आक्रोश बना हुआ है। वही थराली स्थित विधुत विभाग के अवर अभियंता हेमंत चमोला ने बताया कि लाइन पर कार्य जारी है। विधुत आपूर्ति सुचारू करने के प्रयास किये जा रहे है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बीरोंखाल में गुलदार ने बनाया युवक को निवाला
Next: सतपाल महाराज के बयान ने खोल दी भाजपा की पोल: प्रीतम सिंह

Related Post

07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.