Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौके पर ही मौत
  • टिहरी

पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौके पर ही मौत

RNS INDIA NEWS 23/10/2021
rns featured image new

नई टिहरी। चंबा-धरासू मोटर मार्ग पर कमांद के पास कुनेर में एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पिकअप में सेब लदे थे और वाहन उत्तरकाशी से चंबा की ओर जा रहा था।
कंडीसौड़ तहसील के अन्तर्गत राजस्व पुलिस क्षेत्र भल्डियाना के कुनेर तोक में पिकअप वाहन हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना का पता सुबह उस वक्त लगा, जब राहगीरों ने बंदरों को सेब खाते हुए देखा। गाड़ी लगभग सौ मीटर गहरी खाई में ऐसे स्थान पर गिरी थी, जो सड़क से दिखाई नहीं दे रही थी।
सूचना मिलने पर तहसीलदार किसन सिंह महंत, राजस्व निरीक्षक विजेन्द्र रमोला, राजस्व उप-निरीक्षक जेपी जोशी मय होमगार्ड मौके पर पहुंचे। तहसीलदार ने बताया कि शव खाई से निकाल कर पंचनामे की कार्यवाही की गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए नई टिहरी जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। चालक की शिनाख्त रमेश बडोनी(36वर्ष) पुत्र राजेन्द्र प्रसाद बडोनी निवासी ग्राम भेटुड़ी, पो.- लामकोट, तहसील टिहरी के रूप में हुई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग एकजुट, एक राजधानी की मांग
Next: आयुर्वेद विभाग में निदेशक की तैनाती को लेकर एक बार फिर विवाद शुरू

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.