Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • फोन पर साली का एक्सिडेंट होने की बात कहकर एक लाख ठगे
  • देहरादून

फोन पर साली का एक्सिडेंट होने की बात कहकर एक लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 03/06/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  फोन पर परिचित बनकर कैंट क्षेत्र निवासी व्यक्ति से साइबर ठग ने एक लाख रुपये हड़प लिए। आरोपी ने पीड़ित को झांसा दिया कि उसकी साली का एक्सिडेंट हो गया है। इसलिए रुपयों की जरूरत है। दो दिन बाद उनके पास आकर रकम लौटाने की बात कही। बाद में पीड़ित को फर्जीवाड़े का पता लगा। उनकी तहरीर पर कैंट थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर कैंट गिरीश चंद शर्मा ने बताया कि दिनेश बलराम सिंह निवासी टपकेश्वर कॉलोनी, गढ़ी कैंट की शिकायत पर अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित ने कहा कि नरेंद्र यादव उनका दोस्त है। बीते 20 मई को एक अनजान नंबर से पीड़ित को फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि वह उनका दोस्त नरेंद्र यादव बोल रहा है। झांसा दिया कि उसकी साली का एक्सिडेंट हो गया है। उपचार के लिए तत्काल एक लाख रुपये की जरूरत है। पीड़ित ने अपना दोस्त समझकर उसके बताए खाते में एक लाख रुपये भेज दिए। रकम लेते वक्त कहा कि 22 मई को वह खुद आकर लौटा देगा। 22 मई को जब पीड़ित ने अपने दोस्त नरेंद्र यादव से संपर्क किया तो पता लगा कि उसने कोई रकम नहीं ली। तब साइबर ठगों के इस वारदात को अंजाम देने का पता लगा। इंस्पेक्टर जीसी शर्मा ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला पर रिश्तेदारों के संग मिलकर पति को जहर देकर हत्या के आरोप, मुकदमा दर्ज
Next: राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों ने की मुख्य सचिव से मुलाकात

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.