Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र त्यूनी में हुआ अल्ट्रासाउण्ड मशीन का शुभारम्भ, लोगों ने किया डीएम का आभार व्यक्त
  • देहरादून

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र त्यूनी में हुआ अल्ट्रासाउण्ड मशीन का शुभारम्भ, लोगों ने किया डीएम का आभार व्यक्त

RNS INDIA NEWS 30/04/2023
01- (3)

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका द्वारा त्यूनी चकराता के निरीक्षण के दौरान बीमार व्यक्तियों के साथ आए तीमारदारों एवं महिलाओं ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र त्यूनी में अल्ट्रासाउण्ड की सुविधा न होने के फलस्वरूप बीमार व्यक्तियों/विशेषकर धात्री महिलाओं को विकासनगर एवं देहरादून शहर आना पड़ता है, जिससे धन एवं समय की बर्बादी के साथ ही दुर्गम क्षेत्र होने के चलते सफर जोखिम भरा रहता है, जिस पर जिलाधिकारी सोनिका ने क्षेत्र के लोगों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी को तत्काल स्वास्थ्य केन्द्र त्यूनी में अल्ट्रासाउण्ड की सुविधा मुहैया कराने के आवश्यक निर्देश दिए गए थे। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर अल्ट्रासाउण्ड मशीन स्थापित कर दी गई थी। जिसका आज शुभारम्भ हो गया है प्रथम दिवस में 7-8 रोगियों की जांच/ परीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग की समस्त टीम को बधाई दी। वहीं क्षेत्र के लोगों ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
जनपद देहरादून का त्यूनी क्षेत्र जिला मुख्यालय देहरादून से 180 किलोमीटर दूरी पर स्थित है,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूनी में अल्ट्रासाउंड मशीन ना होने से यहां निवास करने वाले सैकड़ों लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, अल्ट्रासाउंड मशीन के लिए स्थानीय लोगों ने कई बार मांग की गई थी किन्तु समाधान नहीं हो सका, लेकिन जब यह प्रकरण स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी सोनिका के सम्मुख रखा, जिस पर जिलाधिकारी ने स्थानीय लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द त्यूनी पर अल्ट्रासाउण्ड मशीन स्थापित करवाने का आश्वासन देते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। जिलाधिकारी की इस पहल एवं सराहनीय कार्य पर क्षेत्रवासियों ने बताया कि उन्होंने जनता से किए गए वादों को पूरा कर संवेदनशील अधिकारी का परिचय देते हुए लोगों में सरकार एवं प्रशासन के प्रति विश्वास बढाया है।
इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० दिनेश चौहान , सोनोलॉजिस्ट  डॉ० के.एस चौहान , सीएचसी प्रभारी चकराता डॉ० विक्रम चौहान , प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र त्यूीन के प्रभारी डॉ० नरेन्द्र राणा सहित स्वास्थ्य कर्मी एवं क्षेत्रवासी आदि उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवक ने पंखे से लटककर दी जान
Next: रुड़की में पिता पुत्र के झगड़े में पिता की मौत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.