
ऋषिकेश। थानो में स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल होने से क्षेत्रवासी परेशान हैं। लोगों ने रविवार को सरकार और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण की मांग उठाई। रविवार को थानो मार्ग पर ग्राम सुधार महिला एवं पुरुष विकास समिति थानो के बैनर तले ग्रामीणों ने धरना दिया। ग्रामीणों के समर्थन में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा कि क्षेत्र में 15000 हजार से अधिक की आबादी निवास करती है। लेकिन यहां अभी तक एक मात्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है, जो रेफर सेंटर बना हुआ है। यहां स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है। गर्भवती महिलाओं को डिलीवरी के लिए दूर दराज के हॉस्पिटलों में जाना पड़ रहा है। भाजपा सरकार क्षेत्रवासियों की उपेक्षा कर रही है।

