Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • पीएचसी डुंडा में मरीजों के लिए उपलब्ध है महज चार बैड
  • उत्तरकाशी

पीएचसी डुंडा में मरीजों के लिए उपलब्ध है महज चार बैड

RNS INDIA NEWS 17/03/2025
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)।    प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुंडा में पांच चिकित्सक तैनात हैं। लेकिन मरीजों के उपचार के लिए यहां पर मात्र चार ही बेड की व्यवस्था हैं। अस्पताल में लाखों की लागत से नया भवन तैयार है। लेकिन इस भवन के हर कमरे में ताले लटके हैं। वहीं यहां पर एंबुलेंस और एक्सरे आदि की भी व्यवस्था भी नहीं है। जनपद मुख्यालय से महज 15 किमी की दूरी पर स्थित विकासखंड डुंडा मुख्यालय के पीएचसी में स्वास्थ्य सेवाएं दम तोड़ती नजर आ रही है। मात्र चार बेड होने के कारण बुखार से पीड़ित व्यक्ति को उपचार करवाने के लिए जिला अस्पताल आना पड़ता है। अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी माह में दो दिन ही मिलती है।पीएचसी डुंडा में विभाग की ओर से लाखों की लागत से दो मंजिला नए भवन का निर्माण किया गया है। उसमें दो वार्ड सहित एक लेबर रूम, आईसीयू कक्ष, अल्ट्रासाउंड कक्ष और स्टोर रूम हैं, लेकिन उन सभी कमरों पर ताले लटके हैं। मात्र एक कमरे का प्रयोग अस्पताल का क्लेरिकल विभाग उपयोग कर रहा है। जबकि अस्पताल पर धनारी, डुंडा के आसपास और ब्रहमखाल क्षेत्र के कई गांव के ग्रामीण निर्भर हैं। वहीं गंगोत्री हाईवे पर होने के कारण यह चारधाम यात्रा का भी मुख्य पड़ाव है, लेकिन यहां की अव्यवस्थाएं प्रदेश सरकार के उन हवाई दावों की पोल खोल रही है। सीएमओ डॉ. बीएस रावत का कहना है कि वहां पर हमने बेड की सुविधा दी है। भवन का प्रयोग क्यों नहीं हो रहा है। इसको दिखवाया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एक स्थान पर ही परीक्षा दे सकेंगे दो हजार अभ्यर्थी
Next: त्यूणी बाजार में एटीएम लगाने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • यातायात नियम तोड़ने पर 119 वाहन चालकों के चालान
  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.