Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • फार्मासिस्टों का द्विवार्षिक अधिवेशन, संगठन की मजबूती और अधिकारों के संरक्षण पर फार्मासिस्टों ने किया मंथन
  • अल्मोड़ा

फार्मासिस्टों का द्विवार्षिक अधिवेशन, संगठन की मजबूती और अधिकारों के संरक्षण पर फार्मासिस्टों ने किया मंथन

RNS INDIA NEWS 17/05/2026
WhatsApp Image 2026-05-17 at 19.06.00_11zon

अल्मोड़ा। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की जनपद शाखा अल्मोड़ा का नवम द्विवार्षिक अधिवेशन रविवार को बेस चिकित्सालय के समीप स्थित फार्मेसी सदन में आयोजित किया गया। अधिवेशन में फार्मेसी अधिकारियों की विभिन्न समस्याओं, लंबित मांगों और अधिकारों के संरक्षण को लेकर चर्चा हुई। वक्ताओं ने संगठन की मजबूती और एकजुटता पर जोर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी और अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान अतिथियों का बैच अलंकरण कर स्वागत किया गया। विधायक मनोज तिवारी ने विधायक निधि से आठ लाख रुपये की लागत से निर्मित फार्मेसी सदन के प्रथम तल की छत का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि फार्मेसी अधिकारी संवर्ग की समस्याओं के समाधान के लिए वे सदैव प्रयासरत रहेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष सुधा कुकरेती ने कहा कि प्रदेश स्तर पर फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन लगातार शासन स्तर पर प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के लंबित बिलों के भुगतान के लिए भी सरकार पर दबाव बनाया गया है और जल्द आदेश जारी होने की उम्मीद है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद पांगती ने कहा कि जिला स्तर की समस्याओं के समाधान का हरसंभव प्रयास किया जाएगा तथा प्रांतीय मांगों को शासन तक पहुंचाया जाएगा।

प्रदेश महामंत्री डॉ. सतीश पांडे ने आईपीएचएस लागू होने के बाद समाप्त हुए फार्मासिस्टों के पदों का मुद्दा उठाया। पूर्व प्रांतीय महामंत्री सीएस महरा ने फार्मासिस्ट संवर्ग के साथ अपनाए जा रहे दोहरे मापदंडों पर चिंता जताते हुए संघर्ष को मजबूत करने की बात कही। मंडलीय अध्यक्ष गजेंद्र पाठक ने कहा कि संगठन की सफलता और अधिकारों की रक्षा के लिए सभी सदस्यों का एकजुट रहना जरूरी है।

जिलाध्यक्ष डीके जोशी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अतिथियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद पांगती की ओर से समस्याओं के समाधान में सहयोग मिल रहा है। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री रजनीश जोशी ने किया।

अधिवेशन में प्रदेश महामंत्री डॉ. सतीश पांडे, प्रांतीय उपाध्यक्ष डीपी जोशी, मंडलीय सचिव प्रेम शंकर सिंह, मंडलीय कोषाध्यक्ष दिगंबर रावत, हीरा सिंह परिहार, पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के अध्यक्ष मनोज जोशी सहित वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष जेपीएस मनराल, उपाध्यक्ष गोपाल सिंह, संयुक्त मंत्री ललित नेगी, जिला कोषाध्यक्ष कैलाश चंद्र पपनै, संप्रेक्षक माया पांडे, पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष जीएस कोरंगा, आनंद पाटनी, आरपी भट्ट, पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री टीआर रौथाण, पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष गोकुल मेहता, नवीन चंद्र जोशी, पूनम अधिकारी, महेश पुजारी, कैलाश जोशी, दीपा जोशी, प्रभा कबडवाल, तारा सिंह, जितेंद्र देवड़ी, श्याम लाल, संजय प्रकाश, बीसी वर्मा, गणेश पंत, जयपाल सिंह नयाल, गणेश बुधोड़ी, राजकुमार, आनंद बल्लभ, जगदीश चंद्र, चंपा आर्या, नेहा बिष्ट, मीना नेगी, मनीषा हर्बोला, पूरन सिंह नेगी, केएस अधिकारी, योगेश गोस्वामी, एचसी जोशी, एपी खंतवाल, शिवचरण, अर्चना मिश्रा, अनोप सिंह, पूरन पवार आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूकेडी ने निकाली जन आक्रोश महारैली, गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की उठाई मांग
Next: ‘कॉकरोच’ टिप्पणी पर घिरे सीजेआई सूर्यकांत ने दी सफाई

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-01 at 17.09.02_11zon
  • अल्मोड़ा

डॉक्टरों के तबादले के विरोध में आशाओं का जिला अस्पताल में प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
judge hammer
  • अल्मोड़ा

चरस तस्करी के आरोपी को साढ़े तीन साल कारावास, 10 हजार अर्थदंड

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पर्वतीय जिलों से डॉक्टरों के तबादले स्वास्थ्य सेवाओं पर कुठाराघात : मनोज तिवारी

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.