Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पीजी कॉलेज डाकपत्थर में छात्रों ने की तालाबंदी
  • देहरादून

पीजी कॉलेज डाकपत्थर में छात्रों ने की तालाबंदी

RNS INDIA NEWS 06/02/2024
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)।  वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में छात्र हितों से संबंधित समस्याओं का निराकरण नहीं होने से गुस्साए छात्रों ने मंगलवार को तालाबंदी की। करीब डेढ़ घंटे तक छात्रों ने महाविद्यालय के मुख्य गेट पर ताला लगाए रखा। तालाबंदी करने वाले छात्रों का नेतृत्व कर रहे छात्र संघ अध्यक्ष आशीष बिष्ट ने बताया कि डाकपत्थर पीजी कॉलेज पछुवादून, जौनसार बावर का सबसे बड़ा उच्च शिक्षा का केंद्र है। तीन माह से कॉलेज में रसायन विज्ञान के प्राध्यापक का पद रिक्त पड़ा हुआ है। प्राध्यापक नहीं होने से पठन-पाठन ठप पड़ा हुआ है। छात्र परीक्षा की तैयारी नहीं कर पा रहे हैं। इसके साथ ही कॉलेज में स्नातक स्तर पर भूगोल, फाइन आर्टस, समाजशास्त्र, दर्शनशास्त्र, रक्षा विज्ञान कम्प्यूटर साइंस जैसे महत्वपूर्ण विषय संचालित नहीं हो रहे हैं। पीजी स्तर पर शिक्षाशास्त्र, संस्कृत, मानव विज्ञान, अर्थशास्त्र, वनस्पति विज्ञान, जंतु विज्ञान विषयों को भी स्वीकृति नहीं मिली है। कला संकाय और वाणिज्य संकाय में दो सेक्शन जबकि विज्ञान संकाय में केवल एक सेक्शन उपलब्ध है। क्षेत्र के विस्तार को देखते हुए तीनों संकाय में एक-एक सेक्शन और बढ़ाया जाना चाहिए। बीएड विभाग को स्ववित्त पोषित से हटा कर राजकीय घोषित किया जाए। प्राध्यापकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति करने, छात्रावास की सुविधा मुहैया कराने की मांग भी प्राचार्य से की। इसके साथ ही कॉलेज के दोनों संपर्क मार्गों, पैदल झूला पुल की मरम्मत करने और कॉलेज लाइब्रेरी में पर्याप्त पुस्तकें मुहैया कराने की मांग की। तालाबंदी करने वालों में प्रियांशु चौहान, माही वर्मा, रोहन सप्पल, वंशिका दयाल, राहुल तोमर, अरुण चौहान, विकेश चौहान, मंजीत डिमरी, सुशांत कुमार, विक्की पंवार, शुशांत कुमार, विशाल वर्मा, प्रियांश आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुरोला-मोरी सड़क खोखली होने से बढ़ी मुश्किलें
Next: हम यूसीसी के खिलाफ नहीं पर जल्दबाजी में पास कराना चाहती है भाजपा : यशपाल आर्य

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.