Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पेयजल लाइन बिछाने को सड़क खोदने पर मेयर ने जतायी आपत्ति, अनुबंध निरस्त
  • देहरादून

पेयजल लाइन बिछाने को सड़क खोदने पर मेयर ने जतायी आपत्ति, अनुबंध निरस्त

RNS INDIA NEWS 25/02/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। उत्तराखंड जल संस्थान की ओर से नगर निगम के विभिन्न वार्डों में पेयजल योजनाओं के नाम पर गलियों की जगह-जगह की जा रही खुदाई पर मेयर अनिता ममगाईं ने नाराजगी जताते हुए निगम के साथ पूर्व में हुए अनुबंध को निरस्त कर दिया है।
गुरुवार को नगर निगम के स्वर्णजंयती सभागार में पार्षदों एवं जल संस्थान के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इसमें मेयर ने जल संस्थान के अधिकारियों को अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन कर शहर को बदसूरत बनाने पर जमकर लताड़ लगाई। मेयर ने सख्त कदम उठाते हुए नगर निगम के साथ जल संस्थान के हुए अनुबंध को भी निरस्त कर दिया।

मेयर ने पाइप लाइन बिछाने के लिए लोगों के घरों के गेट पर की गई तोड़फोड़ पर नाराजगी जताते हुए इसकी क्षति पूर्ति करने की भी बात कही। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अब आगे जो भी काम होगा, वह नगर निगम के नए अनुबंध के हिसाब से होगा। इसमें कार्यदायी संस्था के ठेकेदार को नगर निगम के पार्षदों को साथ लेकर ही योजना पर कार्य करना होगा। हिदायत दी कि जल संस्थान के अधिकारियों द्वारा अनुबंध के खिलाफ जाकर गलियों की खुदाई कराई गई तो उनके खिलाफ एफआरआई दर्ज कराई जाएगी। मौके पर नगर आयुक्त गिरीश गुणवंत, अधिशासी अभियंता विनोद जोशी, जल संस्थान से अधिशासी अभियंता राजेंद्र पाल, सहायक अभियंता एवीएस रावत, अवर सहायक अभियंता मनोज डबराल, पार्षद विपिन पंत, विजय बडोनी, लक्ष्मी रावत, जयेश राणा, मनीष बनवाल, गुरविंदर सिंह, विजेंद्र मोगा, वीरेंद्र रमोला आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पंचतत्व में विलीन हुए भाजपा नेता प्रवीण कन्नौजिया
Next: गैस सिलेंडर में आग लगने से मची अफरा तफरी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.