Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पेयजल के राजकीयकरण की लड़ाई में संविदा, पीटीसी कर्मचारी सब होंगे शामिल
  • देहरादून

पेयजल के राजकीयकरण की लड़ाई में संविदा, पीटीसी कर्मचारी सब होंगे शामिल

RNS INDIA NEWS 07/06/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  पेयजल के राजकीयकरण की लड़ाई में इस बार नियमित कर्मचारियों के साथ ही संविदा, पीटीसी, उपनल समेत सभी आउटसोर्स कर्मचारी भी शामिल होंगे। ये सभी कर्मचारी 21 जून से शुरू होने वाली हड़ताल में मैनेजमेंट के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे। शुक्रवार को मोर्चा पदाधिकारियों को इन सभी कर्मचारियों की ओर से आंदोलन में सहयोग का आश्वासन दिया गया। मोर्चा संयोजक रमेश बिंजौला ने बताया कि चुनाव आचार संहिता शुरू होने से पहले पेयजल के राजकीयकरण की जो लड़ाई अधूरी छूट गई थी, उसे अब पूरा किया जाएगा। कर्मचारी 11 जून से चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर देंगे। 21 जून से पूर्ण कार्यबहिष्कार के साथ हड़ताल शुरू हो जाएगी। इस बार आंदोलन को विस्तृत रूप दिया जाएगा। सभी नियमित कर्मचारियों के साथ ही इस बार आंदोलन में सभी संविदा, दैनिक वेतन, पीटीसी, उपनल समेत सभी आउटसोर्स कर्मचारी भी शामिल होंगे। क्योंकि पेयजल का राजकीयकरण न होने से सभी कर्मचारियों को नुकसान है। संयोजक विजय खाली ने कहा कि पेयजल का राजकीयकरण होने से वेतन, पेंशन भुगतान सुनिश्चित होगा। संविदा, आउटसोर्स कर्मचारियों का भविष्य भी सुरक्षित होगा। इसकी शुरुआत ट्रेजरी से वेतन, पेंशन भुगतान कर की जानी चाहिए। कहा कि मौजूदा समय में शासन की बजाय पेयजल एजेंसियों के मैनेजमेंट रोड़े अटका रहे हैं। ऐसे अफसरों को चिन्हित कर उनके खिलाफ पोल खोल अभियान शुरू किया जाएगा। कहा कि पेयजल का राजकीयकरण होने से अफसरों को अपने निजी स्वार्थ पूरे न होने का डर है। ऐसे अफसरों के खिलाफ आंदोलन शुरू किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पेपर गड़बड़ी प्रकरणों की हो जांच:  नेता प्रतिपक्ष
Next: राशिफल 08 जून

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.