Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पेयजल एजेंसियों को उनके अधिकार दिलाने को कर्मचारी लामबंद
  • देहरादून

पेयजल एजेंसियों को उनके अधिकार दिलाने को कर्मचारी लामबंद

RNS INDIA NEWS 18/02/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।   पेयजल एजेंसियों से ही पेयजल, सीवरेज जैसे तकनीकी काम कराने और शहरी विकास की एजेंसी से काम वापस लेने की मांग को लेकर कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। जल निगम जल संस्थान संयुक्त मोर्चा ने शासन में बैठे अफसरों पर पेयजल एजेंसियों को कमजोर करने का आरोप लगाया। सीवरेज और पेयजल जैसे तकनीकी काम गैर पेयजल एजेंसियों के इंजीनियरों से कराने को राज्य का नुकसान बताया। संयुक्त मोर्चा के संयोजक रमेश बिंजौला और विजय खाली ने एक बयान जारी कर रहा कि सरकार को 20 फरवरी तक का समय दिया गया है। यदि इस बीच पेयजल, सीवरेज के काम पेयजल एजेंसियों को वापस नहीं किए जाते हैं। पेयजल को राजकीय विभाग बनाने की दिशा में कोई काम नहीं होता है, तो 21 फरवरी को अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया जाएगा। कहा कि राज्य के 19 शहरों में अरबों के सीवरेज, पेयजल के काम उन इंजीनियरों से कराए जा रहे हैं, जिन्होंने कभी ये काम किए ही नहीं है।कहा कि जिन इंजीनियरों का इस्तेमाल बिजली उत्पादन बढ़ाने को किया जाना था, उन्हें पेयजल, सीवरेज के कामों में लगा रखा है। यही वजह है, जो एक के बाद एक योजनाओं की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। अरबों का बजट खर्च कर भी लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। गलत तरीके से ट्यूबवेल बोर कराए जा रहे हैं, जो बाद में फेल साबित हो रहे हैं। ओवरहेड टैंक लीक कर रहे हैं। बजट बर्बाद करने को करोड़ों के सफेद हाथी के रूप में आरओ प्लांट खड़े कर दिए गए हैं। ऐसे कामों से सिर्फ राज्य का नुकसान हो रहा है। अरबों का लोन देकर यदि इस तरह के काम किए जाएंगे, तो इसका नुकसान राज्य की आने वाली पीढ़ी को भुगतना होगा। यदि जल्द फैसला नहीं होता, तो कर्मचारियों के सामने सिवाय हड़ताल के कोई दूसरा विकल्प नहीं बचेगा।

देहरादून में ही आ रही सबसे अधिक शिकायतें: संयुक्त मोर्चा पदाधिकारियों ने कहा कि एडीबी के बजट से होने वाले कामों में सबसे अधिक शिकायतें देहरादून में ही आ रही हैं। जोगीवाला रिंग रोड में कई गलियों में बिना लेवल के सीवर लाइन बिछा दी गई है। यहां अब लोगों के घर सीवर लाइन से कनेक्ट ही नहीं हो पा रहे हैं। बंजारावाला में लेवल न मिलने का हवाला देते हुए कई गलियों में सीवर लाइन बिछाने का काम छोड़ दिया गया है। सीवर लाइन खुदाई के बाद तैयार हुई सड़कों की गुणवत्ता बेहद घटिया है। सड़क बनने के चंद दिनों बाद ही सड़कें फिर जर्जर हाल में पहुंच गई हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चुनाव में बहाने बनाकर डयूटी कटवाने वालों पर होगी कार्रवाई
Next: जूनियर को प्रभारी एई का चार्ज मिलने पर जल निगम में घमासान

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आबकारी मुख्यालय पर सुराज सेवा दल ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण महिलाओं और जनजातीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चढ़ावा चोरी के आरोपों को लेकर आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
  • कांग्रेसियों ने गोलज्यू मंदिर में गुहार लगाई, उपवास रखा
  • चेकिंग में भाग रहा बाइक चोर दबोचा, तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद
  • वैध पास की आड़ में शराब तस्करी का भंडाफोड़, बैजनाथ पुलिस ने 8.77 लाख की अंग्रेजी शराब पकड़ी
  • ऑनलाइन ठगी के शिकार पीड़ित को बागेश्वर पुलिस ने लौटाए एक लाख रुपये, साइबर सेल की बड़ी सफलता
  • मनरेगा जांच में संविदा परिचालक को मजदूर दिखाकर भुगतान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.